विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2019

दिल्ली में बारिश के साथ पड़े ओले, कुंभ में दो दिन तक हो सकती है भारी बारिश, जानें- अपने राज्य का हाल

कुंभ 2019 के दौरान अगले दो दिन तक प्रयागराज में मौसम गड़बड़ कर सकता है, क्योंकि 26 और 27 फरवरी को प्रयागराज में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है.

दिल्ली में बारिश के साथ पड़े ओले,  कुंभ में दो दिन तक हो सकती है भारी बारिश, जानें- अपने राज्य का हाल
कुंभ 2019 के दौरान अगले दो दिन तक प्रयागराज में मौसम गड़बड़ कर सकता है.
नई दिल्ली:

दिल्ली के कुछ इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश और ओले पड़े हैं. तमाम इलाकों में अभी भी बादल छाये हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक कुंभ 2019 के दौरान अगले दो दिन तक प्रयागराज में भी मौसम गड़बड़ कर सकता है. 26 और 27 फरवरी को प्रयागराज में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को कुंभ के अलावा पश्चिम बंगाल के गंगा नदी के तट पर बसे इलाकों, ओडिशा तथा झारखंड में तेज़ आंधी तथा बिजली कड़कने की आशंका व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार (25 फरवरी) को पश्चिम बंगाल के गंगा नदी के तट पर बसे इलाकों, ओडिशा तथा झारखंड में तेज़ आंधी, ओले गिरने तथा बिजली कड़कने की आशंका व्यक्त की गई है.

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश, फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

gg7ja5k

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ ओले भी पड़े.

 

जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब तथा राजस्थान के दूरदराज के इलाकों में भी गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, असम तथा मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा व अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ छींटे पड़ने तथा तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. उत्तरी ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के गंगा नदी के तट पर बसे दूरदराज के इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. मंगलवार को कुंभ 2019 के दौरान प्रयागराज में बारिश की 90 फीसदी संभावना व्यक्त की गई है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के गंगा नदी के तट पर बसे इलाकों, ओडिशा तथा झारखंड में तेज़ आंधी तथा बिजली कड़कने की आशंका व्यक्त की गई है.

Kumbh: भारी बारिश से कुंभ श्रद्धालु परेशान, कहीं उड़े टेंट तो कहीं हुआ जल भराव

जम्मू एवं कश्मीर के दूरदराज के इलाकों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में गरज के साथ छींटे पड़ने, ओले गिरने तथा बिजली कड़कने की भविष्यवाणी की गई है.कुंभ 2019 के दौरान बुधवार को भी प्रयागराज में बारिश की 90 फीसदी संभावना व्यक्त की गई है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में तेज़ आंधी, ओले गिरने तथा बिजली कड़कने की आशंका जताई गई है. बुधवार को ही उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में भी ओले गिरने, तेज़ हवाएं चलने और बिजली कड़कने की संभावना व्यक्त की गई है.

वीडियोः दिल्ली-NCR में बदला मौसम, नोएडा में गिरे ओले 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumbh 2019, Kumbh, Weather Alert, Weather Report, Weather In Delhi Ncr, Weather In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com