- 3 साल में ले सकेंगे बीएससी की डिग्री
- संस्थान के पास होगा प्रक्रिया तय करने का अधिकार
- कमजोर छात्रों को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला
आईआईटी (IIT) में पढ़ना ज्यादातर छात्रों का सपना होता है. हालांकि उसके लिए एंट्रेंस एग्जाम को पास कर आईआईटी में दाखिला लेना एक बेहद ही मुश्किल काम है क्योंकि आईआईटी की प्रवेश परीक्षा को देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक माना जाता है. कई बार ऐसा भी देखा गया है कि छात्र जीतोड़ मेहनत कर एंट्रेंस एग्जाम पास कर आईआईटी पहुंच तो जाते हैं लेकिन वहां पहुंचने के बाद 4 साल के बी-टेक कोर्स पूरा करने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस वजह से कई छात्रों को कोर्स बीच में ही छोड़ना पड़ जाता है. मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले दो वर्षों में देश भर के 23 संस्थानों में से 2,461 छात्र (ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट दोनों) अपना कोर्स पूरा नहीं कर पाए थे और उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी. अब ऐसे कमजोर छात्रों के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय एक ऐसा विकल्प लेकर आया है जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही नहीं छोड़नी पड़ेगी. ऐसे छात्रों के पास संस्थान से तीन साल में बीएससी (BSc) की डिग्री लेने का विकल्प होगा. हालांकि इसकी प्रक्रिया क्या होगी यह तय करने का अधिकार सभी आईआईटी संस्थानों को दिया गया है.
वर्ल्ड रैंकिंग की टॉप 300 लिस्ट में भारत की एक भी यूनिवर्सिटी नहीं, ऑक्सफोर्ड फिर से टॉप पर
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में हुई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिषद की बैठक में शुक्रवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी. मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पढ़ाई में कमजोर ऐसे छात्र जो अगले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए जरूरी क्रेडिट (अंक) पाने में सफल नहीं होते उन्हें दूसरे सेमेस्टर के बाद डिग्री पाठ्यक्रम के माध्यम से इंजीनियरिंग छोड़ने का विकल्प दिया जा सकता है, बजाय संस्थान छोड़कर जाने के. अधिकारी ने कहा, ‘‘इस संबंध में फैसला सभी आईआईटी अपने अनुसार लेंगे.''
विदेशी छात्रा ने IIT कानपुर के प्रोफेसर पर लगाया अनुचित व्यवहार का आरोप, संस्थान ने हटाया
वर्तमान में आईआईटी में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्रों को बी. टेक की डिग्री हासिल करने के लिए 8 सेमेस्टर (4 साल) की पढ़ाई पूरी करनी होती है. अब नई व्यवस्था के तहत कमजोर छात्र दूसरे सेमेस्टर से बीएससी का विकल्प चुन सकेंगे और तीन साल में पढ़ाई पूरी कर सकेंगे. (इनपुट-भाषा)
VIDEO: सरकारी कोचिंग से पढ़कर IIT निकालने वाले विजय की पढ़ाई का खर्च उठाएगा दिल्ली का एक परिवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं