केरल के वायनाड में जब लोग मंगलवार की सुबह उठे, तो कुछ यही भयावह मंजर लोगों को देखने को मिला. जैसे ही वायनाड में मूसलाधार बारिश हुई, चूरलमाला गांव का एक बड़ा हिस्सा शहर के सबसे भीषण भूस्खलन में बह गया. बचावकर्मी, जिन्हें जीवित बचे लोगों की मदद के लिए लगाया गया था, उनका कहना है कि उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि आपदा कितनी बड़ी है. रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच इलाके में एक के बाद एक 3 भूस्खलन हुए. भारी भूस्खलन के बाद दुकानों और वाहनों सहित चूरलमाला शहर का एक हिस्सा लगभग पूरी तरह से बर्बाद हो गया है.
केरल के वायनाड में कई जगहों पर भूस्खलन की वजह से भारी तबाही हुई है.इसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि भूस्खलन की वजह से अब तक 93 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 128 लोग घायल हैं. विजयन ने कहा कि मृतकों में से 34 शवों की पहचान कर ली गई है और 18 शवों को परिवारों को सौंप दिया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भूस्खलन की भयावह तस्वीर देखिए. कैसे भारी बारिश के कारण शहर का एक हिस्सा उजड़ गया.

कितनी भयावह तस्वीर है.

सबकुछ उजड़ गया, अब अपनों की तलाश जारी है.

केरल के अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

मौके पर NDRF की टीम पहुंच गई है.

राहत व बचाव का कार्य जारी है.

इन तस्वीरों को देखने के बाद आप समझ सकते हैं कि वायनाड की स्थिति अभी कैसी होगी.

मलबे को हटाने का काम जारी है.

NDRF की टीम राहत कार्यों में जुटी हुई है.

केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटना में भारी तबाही हुई है. इस मामले में अब तक 84 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. सैकड़ों अन्य लोग अब भी फंसे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में चूरलपारा, वेलारीमाला, मुंडकायिल और पोथुकालू शामिल हैं. एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं. युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है. साल 2018 में भी केरल में इस तरह की घटनाएं हुई थी. उस दौरान भी बहुत अधिक बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं