वक्फ बिल पर संसद में बहस के दौरान विपक्षी सांसदों द्वारा संशोधनों पर सवाल उठाए जाने पर जवाब देते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बिल संयुक्त संसदीय समिति को गया था. विपक्ष की भी यही मांग थी. कमिटी के सुझाव कैबिनेट के पास गए. भारत सरकार ने इसे स्वीकार किया. संशोधन के रूप में किरेन रिजिजू लेकर आए हैं. कैबिनेट के अनुमोदन के बिना कोई भी संसोधन बिल में शामिल नहीं किए गए हैं. कमिटी ने कोई बदलाव ही नहीं करने थे, तो यह कांग्रेस के जमाने की कमिटी नहीं है. अगर कमिटी ने कोई विचार ही नहीं करने हैं, तो फिर कमिटी किस बात की है.
'कांग्रेस की कमिटियां बस ठप्पा लगाती थीं, हमारी कमेटी दिमाग चलाती है'
— NDTV India (@ndtvindia) April 2, 2025
जानें वक्फ बिल पर बहस के दौरान क्यों बरस गए अमित शाह#WaqfAmendmentBill | #Waqf | #Amitshah pic.twitter.com/TP0e13owJw
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ संसोधन विधेयक पेश करते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि बिल पर विरोध करने वालों के दिल भी बदलेंगे. उन्होंने शायर इमाम आजम की शायरी सुनाते हुए कहा...
किसी की बात कोई बद-गुमाँ न समझेगा
ज़मीं का दर्द कभी आसमाँ न समझेगा
गौरतलब है कि वक्फ (संशोधन) विधेयक पर लोकसभा में बहस की शुरुआत हो गई है. विधेयक पर बहस के लिए स्पीकर ओम बिरला ने 8 घंटे का समय निर्धारित किया है. जहां सत्ता पक्ष के सांसद बिल का समर्थन कर रहे हैं, वहीं विपक्ष इसका कड़ा विरोध कर रहा है. कांग्रेस ने इस विधेयक का कड़ा विरोध करने का ऐलान किया है.
ये भी पढ़ें-: वक्फ बिल पर संसद में 8 घंटे का महासंग्राम, यहां जानिए किसने क्या कहा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं