विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2016

मध्य प्रदेश : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) का जिला उपाध्यक्ष संजय भवसार गिरफ्तार

मध्य प्रदेश : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) का जिला उपाध्यक्ष संजय भवसार गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में वाट्सऐप ग्रुप पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला मैसेज डालने वाले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला उपाध्यक्ष संजय भवसार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सेंधवा क्षेत्र के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) सुनील जौली ने बुधवार को बताया कि भवसार ने मंगलवार को वॉट्सऐप के जरिये धार्मिक भावनाएं भड़काने का एक संदेश जारी किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात भवसार को गिरफ्तार कर लिया।

भवसार बलवाड़ी गांव के रहने वाले हैं। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में विहिप ने बलवाड़ी गांव में बुधवार को बाजार बंद का ऐलान किया। एसडीओ के अनुसार, बंद की घोषणा जरूर की थी, लेकिन बंद सफल नहीं रहा।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
उत्तराखंड: कमर्शियल इस्तेमाल के लिए झरनों-अंडरग्राउंड वाटर पर लगेगा टैक्स, धामी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी
मध्य प्रदेश : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) का जिला उपाध्यक्ष संजय भवसार गिरफ्तार
ब्लिंकिट, स्विगी, जेप्टो क्या लागत से कम पर दे रहीं सामान? जानिए क्यों उठी जांच की मांग
Next Article
ब्लिंकिट, स्विगी, जेप्टो क्या लागत से कम पर दे रहीं सामान? जानिए क्यों उठी जांच की मांग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com