विज्ञापन

वडोदरा में आगे जा रहे ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार लग्जरी बस, 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 28 से ज्यादा घायल

 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार का माहौल था. कुछ लोग बस के भीतर ही फंसे थे. उनको बाहर निकालने के लिए विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा.

वडोदरा में आगे जा रहे ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार लग्जरी बस, 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 28 से ज्यादा घायल
वडोदरा में दर्दनाक सड़क हादसा.
  • गुजरात के वडोदरा-जरोद रोड पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई
  • सूरत जा रही तेज रफ्तार लग्जरी बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई
  • टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

गुजरात के वडोदरा-जरोद रोड पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा  कोटंबी गांव के पास हाईवे पर हुआ, जब तेज रफ्तार लग्जरी बस आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ी. इस दर्दनाक हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं. उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है.

 जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही बालाजी ट्रैवल्स की लग्जरी बस ने सड़क पर आगे खड़े एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री बस के अंदर फंस गए. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया. 

ट्रक से भिड़ी लग्जरी बस, 5 की मौत

 हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए NDRF (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम को तुरंत घटनास्थल पर बुलाया गया. रेस्क्यू टीमों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए विशेष अभियान चलाया.

बस के भीतर फंसे थे लोग, मची चीख पुकार

 घायलों को इलाज के लिए  वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख और इलाज में जुटी है.कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार का माहौल था. कुछ लोग बस के भीतर ही फंसे थे. उनको बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. SDRF, NDRF और वडोदरा अग्निशमन विभाग के जवानों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. 

बाड़मेर से सूरत जा रही बस का हुआ एक्सीडेंट

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना का शिकार हुई लग्जरी बस राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही थी. इसी दौरान सामने ख़ड़े ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि ड्राइवर का नियंत्रण खोने की वजह से वह सामने खड़े ट्रक से जा भिड़ी. इस हादसे में कई यात्री बुरी तरह घायल हुए हैं. 

हादसे की वजह से लगा लंबा ट्रैफिक जाम

हादसे की वजह से क्षेत्र में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें-लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर कनाडा से आएगा भारत, एपी ढिल्लों के घर की थी फायरिंग, कैसे कसा शिकंजा ?


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Accident, Vadodara Accident News, BUS Accident, Bus Truck Collision, Gujarat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com