सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय माना जाता है और इसलिए सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना का भी विशेष महत्व है. सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है और इसी बीच दोहरीघाट कस्बे के रामघाट पर शनिवार को घाघरा नदी में 50 किलो वजनी चांदी का शिवलिंग मिला है. चांदी के शिवलिंग का मिलना लोग चमत्कार मान रहे हैं. साथ ही इस शिवलिंग को अलौकिक बताया जा रहा है. कुछ ही देर में 50 किलो वजनी शिवलिंग मिलने की सूचना फैल गई और इसे देखने के लिए भीड़ जुटने लगी.
प्राप्त सूचना के अनुसार, दोहरीघाट कस्बे के भगवानपुरा निवासी राम मिलन साहनी शनिवार को नदी किनारे बर्तन धो रहे थे. उसी वक्त उन्हें नदी में कुछ चमकता हुआ दिखाई दिया. राम मिलन साहनी ने पास जाकर देखा तो चमकती हुई चीज शिवलिंग थी. नदी में चांदी का शिवलिंग मिलने की खबर तेजी से फैली और इसके बाद शिवलिंग को देखने के लिए आस पास के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
राम मिलन साहनी ने शिवलिंग को नदी से बाहर निकालकर इसकी विधिवत पूजा अर्चना की. बाद में शिवलिंग को दोहरीघाट थाने को सौंप दिया गया. समाचार लिखे जाने तक शिवलिंग थाने में ही रखा हुआ था. इस संबंध में थानाधिकारी मनोज कुमार सिंह से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने खुद को मीटिंग में बताया और कहा कि थाने पहुंचने के बाद ही शिवलिंग देखने के बाद कुछ कहा जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं