उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर में वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) पर पथराव किया गया है. यह ट्रेन दिल्ली से वाराणसी जा रही थी. पथराव के कारण वंदे भारत ट्रेन के एक कोच का शीशा टूट गया. इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. इस मामले में यूपी एटीएस ने दो लोगो को गिरफ्तार किया है. इस इलाके में पथराव की यह कोई पहली घटना नहीं है. इस तरह के पथराव के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं.
रेलवे के मुताबिक, वाराणसी से दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 22435 वंदेभारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार कोच पर कानपुर के पनकी रेलवे स्टेशन के पास पथराव हुआ है. 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. घटना के बाद जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने पनकी से भाऊपुर तक गश्त की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस मामले में यूपी एटीएस ने शाहिद और मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी कई वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव कर चुके हैं. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव के जरिए दोनों भय का माहौल फैलाते थे. दोनों को बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है.
वंदे भारत के सी-7 कोच पर पथराव
रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, वंदेभारत ट्रेन बुधवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से तय समय से थोड़ी देर से रवाना हुई. ट्रेन शाम 7.05 बजे जैसे ही पनकी स्टेशन के आउटर सिग्नल से प्रवेश कर रही थी, वैसे ही सी-7 कोच पर पत्थरबाजी शुरू हो गई. एक पत्थर सी-7 कोच के शीशे पर लगा. इससे शीशा टूट गया और यात्रियों में हड़कंप मच गया. कई यात्री सीटों से नीचे झुक गए.
वंदे भारत ट्रेन के चालक और टीटीई ने आरपीएफ पनकी को इस बारे में सूचना दी, जिसके बाद आरपीएफ ने आज अज्ञात लोगों के खिलाफ रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है.
वंदे भारत पर सात बार से ज्यादा पथराव
रेलवे के मुताबिक, कानपुर की इस जगह पर पिछले एक साल में सात बार से भी ज्यादा वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हो चुका है. दिल्ली रूट पर पनकी से भाऊपुर तो हावड़ा रूट पर चकेरी से प्रेमपुर स्टेशनों के बीच पत्थरबाजी की घटनाएं होती हैं. इस लोकेशन पर पत्थरबाज सबसे अधिक निशाना वंदेभारत एक्सप्रेस पर लगाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं