उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को 10 सीट के लिए मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी हैं. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने यह जानकारी दी. तीसरे चरण के तहत मंगलवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीट पर मतदान होगा. इस चरण में 100 उम्मीदवारों के भाग्य के फैसले का अधिकार 1.88 करोड़ मतदाताओं के पास होगा. इनमें एक करोड़ से अधिक पुरुष मतदाता और 87 लाख से अधिक महिला मतदाता शामिल हैं.
सपा के लिए महत्वपूर्ण तीसरे चरण की वोटिंग
तीसरे चरण में केंद्रीय मंत्री एस. पी. सिंह बघेल (आगरा), उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (मैनपुरी) और राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि (हाथरस) की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. लोकसभा चुनाव का यह दौर समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए भी महत्वपूर्ण है जिसमें मैनपुरी सीट से डिंपल यादव फिर से जीत के लिए प्रयास कर रही हैं. इस सीट पर उन्होंने अपने ससुर और सपा नेता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
फिरोजाबाद सीट से फिर मैदान में हैं अक्षय यादव
सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद सीट को फिर से हासिल करने की कोशिश करेंगे. इस सीट पर उन्होंने 2014 में जीत हासिल की थी. बदायूं लोकसभा सीट से चुनावी शुरुआत कर रहे आदित्य यादव सपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट को जीतने के लिए प्रयासरत हैं. वर्ष 2014 में बदायूं सीट पर आदित्य के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव ने जीत हासिल की थी.
बीजेपी से मैदान में हैं राजवीर सिंह
तीसरे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह एटा संसदीय क्षेत्र से 'हैट्रिक' बनाने की उम्मीद कर रहे हैं. बरेली में मुख्य मुकाबला भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार और सपा के प्रवीण सिंह ऐरन के बीच है. इस सीट पर बसपा उम्मीदवार मास्टर छोटे लाल गंगवार का नामांकन पत्र खारिज हो गया है.
5 सीटों पर बीजेपी ने नए चेहरों को दिया है मौका
तीसरे चरण में जिन 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें भाजपा ने इस बार पांच नए चेहरों को टिकट दिया है-बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार (संतोष गंगवार की जगह), बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य (संघमित्रा मौर्य की जगह), हाथरस से अनूप प्रधान वाल्मीकि (राजवीर सिंह दिलेर की जगह), फिरोजाबाद से विश्वदीप सिंह (चंद्रसेन जादौन की जगह) और मैनपुरी लोकसभा सीट से जयवीर सिंह को पहली बार प्रत्याशी बनाया गया है.
4 सीटों पर पहले जीतने वाले उम्मीदवारों को बीजेपी ने बनाया है उम्मीदवार
भाजपा ने एटा, आगरा, आंवला और फतेहपुर सीकरी से विजयी उम्मीदवारों को बरकरार रखा है. पार्टी ने संभल लोकसभा सीट से परमेश्वर लाल सैनी को टिकट दिया है. तीसरे चरण में कांग्रेस ने फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिंह सिकरवार को मैदान में उतारा है, जबकि उसके सहयोगी दल समाजवादी पार्टी ने बाकी नौ संसदीय क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार उतारे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए ताबड़तोड़ जनसभाएं कीं. उन्होंने 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बरेली में रोड शो में भी भाग लिया.
2 मई को यूपी में अमित शाह ने की थी चुनावी रैलियां
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछली दो मई को बरेली, बदायूं और सीतापुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनावों में इतनी बड़ी हार मिलेगी कि 'भारत जोड़ो यात्रा' का समापन चार जून के बाद 'कांग्रेस ढूंढ़ो यात्रा' के साथ होगा. वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल यादव ने भी अपने बेटे आदित्य यादव के लिए वोट मांगे. बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीन मई को पार्टी उम्मीदवार रामनाथ सिंह सिकरवार के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए फतेहपुर सीकरी में रोड शो किया.
यह भी पढ़ें :
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं