लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024)के चौथे चरण का मतदान 13 मई को कराया जाएगा. इस चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. इस चरण में1710 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें से 360 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है.चुनाव सुधार के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) ने उम्मीदवारों की ओर से नामांकन के समय दिए गए हलफनामे के आधार पर ये आंकड़े जारी किए हैं.
चौथे चरण में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, जम्मू कश्मीर में चुनाव कराया जाएगा.इस दौर के कुल 1710 उम्मीदवारों में से 1540 पुरुष और 170 महिला उम्मीदवार हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कितने उम्मीदवारों पर है गंभीर आपराधिक मामले
एडीआर के मुताबिक चौथे चरण के 274 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपारिधक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है.एडीआर के मुताबिक इस चरण में तेलंगाना के 85 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनके अलावा आंध्र प्रदेश के 69, महाराष्ट्र के 53 और उत्तर प्रदेश के 30 उम्मीदवारों पर गंभीर आपाराधिक मामले दर्ज हैं.वहीं सात उम्मीदवारों के हलफनामे साफ न होने की वजह से उनका विश्लेषण नहीं किया गया है.इनमें से चार आंध्र प्रदेश, दो महाराष्ट्र और एक तेलंगाना का है.
संस्था का कहना है कि इस चरण के 96 में से 58 फीसदी संसदीय क्षेत्र संवेदनशील हैं. इन क्षेत्रों में तीन या उससे अधिक उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है.
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे चरण के उम्मीदवारों में 17 को दोषी ठहराया जा चुका है. वहीं 11 उम्मीदवारों पर हत्या के मामले दर्ज हैं तो 30 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है. वहीं 50 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं. इनके अलावा पांच उम्मीदवारों पर बलात्कार के मामले दर्ज हैं.
किस पार्टी के सभी उम्मीदवार हैं आपाराधिक छवि वाले
अगर इन उम्मीदवारों को राजनीतिक दलों के आधार पर देखा जाए तो एआईएमआईएम के तीन में से तीन, शिवसेना के तीन में से दो, भारत राष्ट्र समिति के 17 में से 10, कांग्रेस के 61 में से 35, भाजपा के 70 में से 40, डीटीपी के 17 में से नौ, बीजद के चार में से दो, आरजेडी के चार में से दो, शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के चार में से दो, वाईएसआरसीपी के 25 में से 12, टीएमसी के आठ में से तीन और समाजवादी पार्टी के 19 में से सात उम्मीदवारों से अपने ऊपर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है.
वहीं अगर बात उम्मीदवारों के शैक्षणिक योग्यता के बारे में बात करें तो इन 1710 उम्मीदवारों में से केवल 26 ही अनपढ़ हैं. शिक्षित उम्मीदवारों की संख्या 30 है. इनके अलावा पांचवीं पास 69, आठवीं पास 93, दसवीं पास 234, 12वीं पास 248, स्नातक 348, प्रोफेशनल ग्रेजुएट 195, पोस्ट ग्रेजुएट 356, डॉक्टरेट 45, डिप्लोमा 66.
ये भी पढें
देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई से बीजेपी प्रत्याशी उज्जवल निकम को निशाना बनाने पर विपक्ष को घेरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं