विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2019

उन्नाव रेप पीड़िता और वकील की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 28 जुलाई को कार-ट्रक की टक्कर में 19 साल की पीड़िता तथा उनके वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे.  

उन्नाव रेप पीड़िता और वकील की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया
उन्नाव रेप पीड़िता और उनके वकील को एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स पहुंचाया गया है.
नई दिल्ली:

दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती उन्नाव बलात्कार  मामले की पीड़िता और उनके वकील की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 28 जुलाई को कार-ट्रक की टक्कर में 19 साल की पीड़िता तथा उनके वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे.  उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सोमवार को लखनऊ के एक अस्पताल से हवाई मार्ग से नई दिल्ली के अस्पताल पहुंचाया गया था. 

उन्नाव मामला: CBI की पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने बताई हादसे की वजह...

लखनऊ के अस्पताल के अधिकारियों ने कहा था कि उन्हें निमोनिया हो गया है. घटना में उनके वकील के सिर पर चोटें आईं थी, उन्हें यहां ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था. एम्स के अधिकारियों ने बताया कि उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट आई है और कई हड्डियां भी टूट गई हैं. एम्स के मीडिया एवं प्रोटोकॉल प्रभाग की अध्यक्ष आरती विज ने बताया कि दोनों की हालात गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली यानि वेंटिलेटर पर रखा गया है. विज ने बताया कि दोनों मरीज़ों का इलाज अलग अलग विभागों के डॉक्टरों की एक टीम कर रही है. 

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर, एयरपोर्ट से एम्स 14KM की दूरी 18 मिनट में हुई तय

दिल्ली यातायात पुलिस ने सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने के लिए ‘हरित गलियारा' बनाया था. बलात्कार पीड़िता ने भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है. घटना 2017 की है जब वह नाबालिग थी. 

वीडियो: उन्नाव रेप पीड़िता को इलाज के लिए दिल्ली लाया गया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnao Gangrape Case, Unnao Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com