केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrashekhar) ने कांग्रेस पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बुधवार को यहां भाजपा मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस के नेताओं के हालिया बयान को लेकर उनकी तीखी आलोचना की. केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता और इलेक्ट्राॅनिक्स एवं आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ये वही कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन है, जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का बड़ा गुणगान किया था और अब देश को उत्तर और दक्षिण में बांटने में लगे हैं.
उदयनिधि स्टालिन कब मांगेंगे माफी?
इंडिया अलायंस में शामिल डीएमके सांसद डी एन वी सेंथलकुमार द्वारा संसद में दिये आपत्तिजनक बयान को लेकर पूछे गए सवाल उन्होंने कहा कि डीएमके प्रमुख स्टालिन ने सांसद को तो माफी मांगने के लिए कह दिया, लेकिन उन्होंने अपने पुत्र उदयनिधि स्टालिन और डीएमके सांसद ए राजा को अब तक माफी मांगने नहीं कहा. मंत्री ने कहा, ‘‘ उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया से की है और 2जी घोटाले के सूत्रधार व डीएमके नेता ए राजा ने तो सनातन धर्म कोढ़ और एचआईवी बताया है, लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ऐसी अपमानजनक टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
राहुल गांधी पर साधा निशाना
राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘कांग्रेस के 55 वर्षीय नेता जब देश से बाहर जाते हैं तो कहते हैं कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है. वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को बांटने की बात करते हैं.'' उन्होंने कहा कि केरल में कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन का कहना है कि हमास कोई आतंकवादी संगठन नहीं है और वो जो कुछ भी करता है वह उचित है. हमास जैसे आतंकी संगठन का समर्थन करने वाले नेताओं के बयान पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है.
तेलंगाना में मुख्यमंत्री के पद के लिए चयनित कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी का जिक्र करते हुए राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि वह केसीआर (निवर्तमान सीएम) के बारे में कहते हैं कि वह बिहार से हैं जैसे कि बिहार से होना कोई बुरी बात हो. उन्होंने कहा कि इस तरह भेदभाव तेलंगाना को स्वीकार्य नहीं होगा.
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं