विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2012

उद्धव ठाकरे करेंगे महाराष्ट्र का सियासी दौरा

उद्धव ठाकरे करेंगे महाराष्ट्र का सियासी दौरा
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की मौत का शोक मनाने के बाद उनके बेटे और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।
मुंबई: शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की मौत का शोक मनाने के बाद उनके बेटे और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। यह जानकारी पार्टी के एक पदाधिकारी ने शनिवार को दी।

ठाकरे की यात्रा 3 दिसंबर को पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर से शुरू होगी, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निकायों और संसद के निर्वाचित प्रतिनिधियों सें मिलेंगे। नासिक में 5 दिसंबर को विभिन्न क्षेत्रों के लिए बैठकों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 7 दिसंबर को रत्नागिरी, 14 दिसंबर को नागपुर और 16 दिसंबर को औरंगाबाद में बैठकों का आयोजन होगा।

इन पांच दिनों के दौरान ठाकरे प्रदेश के सभी 35 जिलों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अतिरिक्त वह अपने बेटे आदित्य के नेतृत्व वाली युवा सेना और अन्य पार्टी संगठनों के कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होंगे। इन बैठकों में सुभाष देसाई, मनोहर जोशी, लीलाधर डाके, गजानंद कीर्तिकार, रामदास कदम, दिवाकर राओते और संजय राउत जैसे पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि 17 नवंबर को अपने पिता बाल ठाकरे की मौत के बाद उद्धव पहली बार पार्टी कार्यकताओं से मुलाकात करेंगे। दौर से पहले, उम्मीद है कि ठाकरे इस बात पर अंतिम फैसला ले लेंगे कि पार्टी का नया अध्यक्ष कौन होगा।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उद्धव ठाकरे, शिवसेना, बाल ठाकरे, Uddhav Thackeray, Shiv Sena, Bal Thackeray
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com