- देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आया है, भीषण सर्दी कम होने के बाद तेज धूप ने गर्मी बढ़ाई है.
- IMD ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है.
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13 और 16-17 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
देश भर में मौसम का मिजाज बदल गया है. कड़ाके की ठंड अब पुरानी बात हो चुकी है. हालांकि अब भी सुबह और शाम हल्की ठंड है. दिन में तेज धूप परेशान करने लगी है और गर्म कपड़े परेशान कर रहे हैं. हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि उत्तर भारत के पर्वतीय और आसपास के मैदानी इलाकों के लिए अगले एक सप्ताह के लिए मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की गई है और बताया गया है कि आगामी दिनों में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
IMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर दो लगातार पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डालने जा रहे हैं. इनमें से एक 13 फरवरी और दूसरा 16-17 फरवरी के दौरान सक्रिय रहने का अनुमान है.
दिल्ली का 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान

11 फरवरी 2026
- अधिकतम: 25–27°C
- न्यूनतम: 10–12°C
- मौसम: सुबह हल्की धुंध, साफ आसमान
12 फरवरी 2026
- अधिकतम: 23–25°C
- न्यूनतम: 9–11°C
- मौसम: सुबह धुंध, दिन में साफ़ आसमान
13 फरवरी 2026
- अधिकतम: 23–25°C
- न्यूनतम: 9–11°C
- मौसम: सुबह हल्की धुंध, आसमान साफ़
14 फरवरी 2026
- अधिकतम: 24–26°C
- न्यूनतम: 11–13°C
- मौसम: आंशिक बादल, सुबह धुंध
15 फरवरी 2026
- अधिकतम: 24–26°C
- न्यूनतम: 12–14°C
- मौसम: साफ़ आसमान, सुबह हल्की धुंध
16 फरवरी 2026
- अधिकतम: 24–26°C
- न्यूनतम: 12–14°C
- मौसम: साफ आसमान, सुबह धुंध
ये भी पढ़ें: उफ्फ! फरवरी में ही मार्च जैसा मौसम, दिल्ली NCR में अभी से चुभने लगी गर्मी, एक हफ्ते और चढ़ेगा पारा
मौसम ले सकता है 'डबल फिरकी'

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आने वाले दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं, जिनके प्रभाव से इस इलाके में बारिश और बर्फबारी की स्थिति बन सकती है. पहला विक्षोभ 10 फरवरी को रहा जबकि दूसरा 13 फरवरी को और तीसरा 16-17 फरवरी 2026 के दौरान सक्रिय रहेगा. इन लगातार सिस्टमों के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है.

IMD के मुताबिक, इन मौसम प्रणालियों के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है.
सेहत पर भारी मौसम का बदलता मिजाज
एनसीआर (दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद) में मौसम के लगातार बदलते मिजाज और वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर ने लोगों की सेहत पर गंभीर असर डालना शुरू कर दिया है. जिला अस्पतालों की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में करीब 50 प्रतिशत मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाए जा रहे हैं.
लोगों को परेशान कर रहा है मौसम
खासतौर पर उल्टी, दस्त, बुखार, गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत और एलर्जी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज और कल तक एनसीआर में मौसम में हल्की धुंध बनी रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. सुबह और शाम हल्की ठंड जबकि दिन में तेज धूप का असर लोगों को बीमार कर रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं