विज्ञापन
3 years ago

जापान (Japan Tsunami) में 7.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया है, जिसमें बाद सुनामी की लहरें उठ रही हैं. जापान के तटों पर 1.2 मीटर ऊंची सुनामी की लहरें टकराई हैं.  स्‍थानीय मीडिया ने बताया कि सोमवार को उत्तरी मध्य जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया और इसके कारण जापान में सुनामी की 5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका के बीच तटीय इलाकों में बसे लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है. लोगों में दहशत है. इस बीच रेस्‍क्‍यू टीमें भी सुनामी प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गई हैं.

जापान के रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होकुरिकु शिंकानसेन सेवा निलंबित कर दी गई है. यह कह पाना बेहद मुश्किल है कि ये सेवा कब फिर से शुरू होगी.

Highlights:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Tsunami Japan, Japan 7.5 EarthQuake, Tsunami
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com