अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से उपजे विवाद की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक्सपर्ट कमेटी गठित किए जाने और दो माह में स्टेटस रिपोर्ट मांगे जाने के फैसले का अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी ने स्वागत किया है, और कहा है कि 'सच्चाई की जीत होगी...'
सेवानिवृत्त जज अभय मनोहर सपरे की अध्यक्षता वाली छह-सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी के गठन के बाद गौतम अडाणी ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, "माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अडाणी ग्रुप स्वागत करता है... यह फैसला समयबद्ध तरीके से निश्चयात्मकता प्रदान करेगा... सच्चाई की जीत होगी..."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
The Adani Group welcomes the order of the Hon'ble Supreme Court. It will bring finality in a time bound manner. Truth will prevail.
— Gautam Adani (@gautam_adani) March 2, 2023
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एक्सपर्ट कमेटी में अध्यक्ष जस्टिस अभय मनोहर सपरे के अळावा दिग्गज बैंकर के.वी. कामत तथा ओ.पी. भट, इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि, सेवानिवृत्त जज जे.पी. देवधर तथा कमर्शियल कानूनों के विशेषज्ञ वकील सोमशेखरन सुंदरेसन शामिल होंगे.
भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा तथा जस्टिस जे.बी. पारदीवाला की बेंच ने मार्केट नियामक SEBI से भी अपनी मौजूदा जांच को दो माह के भीतर खत्म कर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं