Today News Updates: आज की सभी बड़ी और ब्रेकिंग खबरों के लाइव कवरेज में आपका स्वागत है. यहां आपको अशिष बनर्जी सुसाइड केस, Jharkhand Protest, मौसम अपडेट, राजनीति, खेल, कारोबार, मनोरंजन और देश-दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का सबसे तेज अपडेट मिलेगा. दिनभर होने वाले बड़े घटनाक्रम, सरकारी फैसले, विरोध-प्रदर्शन, ट्रैफिक और मौसम से जुड़ी अहम जानकारी के साथ हम आपको हर बड़ी खबर से लगातार अपडेट रखेंगे. देश के अलग-अलग राज्यों से लेकर अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, हर महत्वपूर्ण खबर की ताजा और विश्वसनीय जानकारी सबसे पहले यहीं पढ़ें.
Today News Updates: Ashish Banerjee Suicide, Jharkhand Students Protest, Weather Alerts, Politics & Top Headlines
Breaking News LIVE: मंगलुरु में सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
मंगलुरु में सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत, वंदे मातरम के अपमान का आरोप.
Ashish Banerjee News LIVE: आशीष बनर्जी ने सुसाइड नोट में क्या लिखा?
डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव टीएमसी कार्यालय में लटका मिला है। उनके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, मौके से एक लेटर भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। हालांकि, लेटर में राजनीति में आने को लेकर दुख जताया गया है और परिवार के सदस्यों को भविष्य में राजनीति से दूर रहने की सलाह दी गई है।
Mumbai News LIVE: मुंबई में नौसैनिक समेत 4 की मौत, 2 माह के बच्चे को भी जहर
Mumbai News LIVE: मुंबई के नेवी नगर इलाके में एक नौसैनिक समेत परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि नौसैनिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौत जहर के सेवन से हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर मौत की वजहों का पता लगाने में जुटी है।
Ranchi Students Protest LIVE: रांची छात्र बोले: राहुल गांधी का वादा निकला छलावा
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 23वें दिन में प्रवेश कर गया है। अब प्रदर्शनकारी छात्रों का गुस्सा सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक सीमित नहीं है, बल्कि कांग्रेस भी उनके निशाने पर है।
छात्रों ने 16 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकने का ऐलान किया है। इसके अलावा, उन्होंने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग उठाने की भी घोषणा की है।
प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि राहुल गांधी ने उनसे जो बातें और आश्वासन दिए थे, वे पूरे नहीं हुए। छात्रों का कहना है कि उनसे किया गया वादा महज छलावा साबित हुआ।
Delhi Meerut Expressway News LIVE: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई स्पीड लिमिट
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अब सिर्फ तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना ही मायने नहीं रखेगा, बल्कि यह भी ध्यान रखना होगा कि किस समय सीमा में कितनी स्पीड की अनुमति है।
नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों को भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान निर्धारित समय और गति सीमा का पालन करना अब पहले से अधिक जरूरी हो गया है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।