- TMC के निलंबित प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कहा कि CM शुभेंदु अधिकारी ने 2 दिन में 5000 TMC वर्कर्स की जान बचाई है.
- रिजु दत्ता ने बताया कि शुभेंदु ने PA की हत्या के बाद शांति बनाए रखने का आह्वान किया था जिससे बड़ी हिंसा रुकी.
- रिजु दत्ता ने BJP में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया.
पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनने के बाद TMC के निलंबित प्रवक्ता रिजु दत्ता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. अब उन्होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बने हुए अभी मात्र दो दिन हुए है, इन दो दिनों में उन्होंने करीब 5000 टीएमसी कार्यकर्ताओं की जान बचाई है. मालूम हो कि रिजु दत्ता TMC के वही प्रवक्ता हैं, जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान शुभेंदु अधिकारी पर कई तीखे हमले किए थे. चुनाव प्रचार के दौरान रिजु दत्ता का UP के IPS अजयपाल शर्मा को धमकाने का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था.
रिजु दत्ता बोले- शुभेंदु ने 5000 TMC वर्कर्स की जान बचाई
हालांकि राज्य में सरकार बदलने के बाद रिजु दत्ता ने सीएम शुभेंदु अधिकारी सहित आईपीएस ऑफिसर अजय पाल शर्मा से भी माफी मांग ली है. अब सोमवार को TMC के निलंबित नेता, रिजू दत्ता ने कहा, "शुभेंदु अधिकारी ने कम से कम 5,000 तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जान बचाई है..."
'शुभेंदु ने PA की हत्या के बाद अच्छे से मामला सुलझाया'
रिजु दत्ता ने कहा, "शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बने अभी सिर्फ दो दिन हुए है, लेकिन इन दो दिनों के भीतर ही उन्होंने कम से कम 5,000 तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जान बचाई." उन्होंने इसका कारण भी बताया. रिजु दत्ता ने कहा, "6 मई को उनके PA को गोली मार दी गई थी. अगर शुभेंदु अधिकारी ने कहा होता कि बंगाल में इसका बदला लिया जाएगा, तो उस रात बंगाल में 5,000 तृणमूल कार्यकर्ता मारे गए होते.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Suspended TMC leader, Riju Dutta says, "... Didi (Mamata Banerjee) and Abhishek Banerjee must take responsibility for how an outsider organisation (I-PAC) managed to capture the entire party... When ED raids took place at TMC leaders' homes, Didi… pic.twitter.com/FeHjEP1bwc
— ANI (@ANI) May 11, 2026
रिजु दत्ता ने आगे कहा कि उस रात शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कोई भी कानून को अपने हाथ में नहीं लेगा. हम इस मामले को देख रहे हैं. कृपया शांति बनाए रखें. मैं इसके लिए उन्हें सलाम करता हूं.
भाजपा में जाने की अटकलों पर क्या बोले रिजु दत्ता?
भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर TMC नेता रिजू दत्ता ने कहा, "मैंने अपने परिवार को बचाने के लिए दिल्ली और बंगाल के BJP नेताओं से संपर्क किया था, न कि पार्टी में शामिल होने के लिए. अपने जनादेश के चलते उन्हें किसी की ज़रूरत नहीं है..." उन्होंने साफ कहा कि मैं एक छोटा कार्यकर्ता हूं. मुझे नहीं लगता है कि इतने बड़े जनादेश के बाद बीजेपी को टीएमसी के किसी नेता की जरूरत है.
VIDEO | Kolkata: Suspended TMC leader Riju Dutta says, "I contacted BJP leaders from Delhi and Bengal to save my family, not to join party. With their mandate they don't need anyone..."
— Press Trust of India (@PTI_News) May 11, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/py74t8B2Zx
निशिथ प्रमाणिक का बयान भी आया सामने
इधर रिजू दत्ता के बयान पर पश्चिम बंगाल के मंत्री निशीथ प्रमाणिक का भी बयान सामने आया है. निशिथ प्रमाणिक ने कहा, "...उनके (TMC के) पास अब बोलने लायक कोई नेता बचा ही नहीं है; उन्होंने सबको खो दिया है. जनता ने तो पहले ही उनका बहिष्कार कर दिया है... तो फिर, इससे क्या फ़र्क पड़ता है कि वे किसी का बहिष्कार करते हैं या नहीं?..."
#WATCH | Kolkata: On suspended TMC leader Riju Dutta's statement, West Bengal Minister Nisith Pramanik says, "...They (TMC) have no leaders left to speak of; they have lost everyone. The public has already boycotted them... So, what difference does it make whether they boycott… pic.twitter.com/H2JhyLl6F0
— ANI (@ANI) May 11, 2026
इसके अलावा, ममता बनर्जी के बयान पर वे कहते हैं, "मैं ममता बनर्जी की टिप्पणियों पर ज़्यादा बात नहीं करना चाहता. अभी हमारा ध्यान विकास पर है. हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि बंगाल में समाज के हर तबके तक योजनाएं पहुंचें और पूरे राज्य में व्यापक क्षेत्रीय विकास हो. हमारा विजन पूरे राज्य को इस तरह से विकसित करना है कि 'सोनार बांग्ला' का सपना साकार हो सके, जिसका सपना हमने लंबे समय से देखा है."
यह भी पढ़ें - IPS अजय पाल शर्मा से बिना शर्त माफी मांगता हूं... TMC से निलंबित प्रवक्ता रिजु दत्ता ने जारी किया वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं