- बीती रात बंगाल में कमरहाटी के तृणमूल विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला किया गया.
- उत्तर 24 परगना के अरियादाहा में स्थानीय युवकों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया और उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके.
- विधायक का दावा है कि भाजपा समर्थित उपद्रवियों ने इस घटना को अंजाम दिया. उनके ड्राइवर की पिटाई की गई.
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं पर हमले की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है. बीते दिनों पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हमला किया गया था. अब विधायक मदन मित्रा की गाड़ी पर हमले की घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार कमरहाटी से तृणमूल विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला किया गया. आरोप है कि शनिवार रात उत्तर 24 परगना के अरियादाहा में स्थानीय युवकों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया और उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके.
गाड़ी पर हमले के समय विधायक उसमें नहीं थे
हालांकि विधायक ने दावा किया कि उस समय वह गाड़ी में नहीं थे, लेकिन आरोप है कि उनके ड्राइवर के साथ मारपीट की गई. बताया गया कि क्षेत्र में अशांति की सूचना पर मदन मित्रा उस इलाके में गए थे. इसके कुछ ही समय बाद उनकी गाड़ी पर कथित तौर पर हमला हुआ.
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया
विधायक का दावा है कि भाजपा समर्थित उपद्रवियों ने इस घटना को अंजाम दिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया गया है कि उनके ड्राइवर की पिटाई की गई. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया. विधायक की गाड़ी पर हमले का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें लोग चोर-चोर के नारे लगाते नजर आ रहे हैं.
🔴 #BREAKING | उत्तर 24 परगना के अरियादाहा में TMC नेता मदन मित्रा की गाड़ी पर हमला, स्थानीय लोगों ने गाड़ी पर अंडे फेंके#MadanMitra | #TMC | @Aayushinegi6 | @RittickMondal pic.twitter.com/Rkn6MKxTvk
— NDTV India (@ndtvindia) June 7, 2026
बागी विधायकों को मदन मित्रा ने दिया था चैलेंज
मदन मित्रा बीते दिनों टीएमसी के बागी विधायकों को चैंलेज देते नजर आए थे. LoP पद के लिए टीएमसी में मचे भूचाल के बीच मदन मित्रा ने बागी तेवर अपनाने वाले विधायकों को चैलेंज दिया था कि हिम्मत हैं तो इस्तीफा देकर ममता बनर्जी के चेहरे के बिना चुनाव जीत कर दिखाओ. मदन मित्रा ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं.
यह भी पढ़ें - अभिषेक बनर्जी पर हमला सियासी साजिश या पब्लिक का गुस्सा? NDTV को सोनारपुर के लोगों सुनाई अपनी आपबीती
यह भी पढ़ें - अभिषेक पर हमले के बाद अब कल्याण बनर्जी का विरोध, लगे चोर-चोर के नारे, सिर पकड़ कर सड़क पर लेटे दिखे TMC सांसद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं