बीती रात बंगाल में कमरहाटी के तृणमूल विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला किया गया. उत्तर 24 परगना के अरियादाहा में स्थानीय युवकों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया और उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके. विधायक का दावा है कि भाजपा समर्थित उपद्रवियों ने इस घटना को अंजाम दिया. उनके ड्राइवर की पिटाई की गई.