दिल्ली की एक मेट्रोपोलिटन अदालत ने अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या करने और उसके शव को एक फ्रिज में रखने के आरोपी साहिल गहलोत को बुधवार को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस बीच, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गहलोत एवं अन्य के विरूद्ध कई नये आरोपों को प्राथमिकी में शामिल किया है. मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अर्चना बेनीवाल ने आज गहलोत को जेल भेजने का आदेश जारी किया. गहलोत को पांच अन्य आरोपियों के साथ अब छह मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा. गहलोत के पिता, दो चचेरे भाइयों और दो दोस्तों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था.
गहलोत के वकील डीएस कुमार ने कहा कि पहले भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या) और 201 (अपराध का सबूत मिटाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी लेकिन पुलिस ने उसमें धाराएं 120 बी, 34, 202 और 212 भी प्राथमिकी में जोड़ी है. सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने गहलोत की पुलिस हिरासत की अवधि दो दिन के लिए बढ़ा दी थी और पांच अन्य सह-आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
गहलोत ने यादव की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उसके शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित अपने ढाबे के एक फ्रिज के अंदर रख दिया था और वह एक अन्य युवती से शादी करने चला गया था. इस घटना का खुलासा अपराध के चार दिन बाद 14 फरवरी को हुआ था. पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया कि गहलोत ने अक्टूबर 2020 में यादव से गुपचुप तरीके से विवाह कर लिया था.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं