देशभर में इन दिनों निक्की यादव हत्याकांड खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस मामले में रोजाना कोई न कोई चौकाने वाला खुलासा हो रहा है. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मालूम हुआ है कि निक्की यादव की हत्या को सड़क दुर्घटना के रूप में पेश करने की प्रारंभिक योजना थी. ये दावा निक्की के साथी साहिल गहलोत ने पूछताछ के दौरान किया. निक्की का कथित तौर पर साहिल ने गला घोंट दिया था. जिसके बाद निक्की के शव को दिल्ली में अपने परिवार के स्वामित्व वाले सड़क किनारे के ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया था.
सूत्रों ने कहा कि साहिल ने यह भी दावा किया कि उसने निक्की को कार से बाहर धकेलने का फैसला किया था, लेकिन योजना को अंजाम नहीं दे सका और निगमबोध घाट पर उसकी हत्या कर दी. निक्की यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहिल की पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही है. साहिल के पिता वीरेंद्र सहित पांच अन्य को भी "साजिश" में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में अन्य चार की पहचान आशीष, नवीन, अमर और लोकेश के रूप में हुई है. साहिल के चचेरे भाई और दिल्ली पुलिस के सिपाही नवीन ने साजिश में उसका साथ दिया.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
द्वारका कोर्ट ने पिछले शुक्रवार को उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था. पांच लोगों के खिलाफ कई धारओं में मुकदमा दर्ज किया गया. सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान वीरेंद्र को कोई पछतावा तक नहीं हुआ. जबकि पूर्व में वह हत्या के एक और मामले का सामना कर चुका है. सूत्रों ने कहा कि वह निक्की यादव की हत्या के बारे में सब कुछ जानता था और उसने साहिल का समर्थन किया था. उन्होंने बताया कि साहिल के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी भी तरह निक्की को अपने रास्ते से हटाना है. सूत्रों ने कहा कि हत्या करने के बाद साहिल सीधे अपने ढाबे पर पहुंचा और सभी आरोपी शव को फ्रिज में ठूंसने में जुट गए.
ये भी पढ़ें : उपेंद्र कुशवाहा ने किया नीतीश कुमार की पार्टी JDU से अलग होने का ऐलान
ये भी पढ़ें : "बिहार और अपनी पार्टी संभल नहीं रही, बनना चाहते हैं प्रधानमंत्री" भाजपा का नीतीश कुमार पर तंज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं