इस साल हज तीर्थयात्रा यात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है. भारत सरकार में शुक्रवार को कहा कि इस साल हज तीर्थयात्रा की शुरुआत 18 अप्रैल, यानी शनिवार से शुरू हो जाएगी जब हज यात्रियों का पहला जत्था यात्रा के लिए सऊदी अरब के लिए निकलेगा. मध्यपूर्व एशिया में जारी तनाव के बीच हज तीर्थयात्रा 2026 की तैयारी को सरकार ने जारी रखा.जेद्दाह में भारतीय कॉन्सुलेट और रियाध में भारतीय दूतावास केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और सऊदी अरब सरकार के हज मंत्रालय और अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ कोआर्डिनेशन करके हज तीर्थयात्रा की तैयारी पूरी की है.
भारत विश्व स्तर पर हज यात्रियों के सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है.इस साल कुल 1,75,025 भारतीय तीर्थयात्री हज तीर्थयात्रा करेंगे. अल्पसंखयक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, हर बार की तरह इस साल भी हज प्रतिनिधियों को सऊदी अरब में ढाई महीने की अवधि के लिए सीजीआई की देखरेख में तैनात किया जाएगा, ताकि तीर्थयात्रियों को ज़रुरी प्रशासनिक और चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके.
प्रतिनिधियों का चयन विभिन्न सरकारी संगठनों से किया गया है, जो सभी तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित, कुशल और सहानुभूतिपूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करेंगे. हज यात्रा 2026 के दौरान बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं और उनके साथ यात्रा करने वालों के लिए व्यवस्था के साथ-साथ बिना मेहरम के यात्रा करने वाली महिला तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं नहल करने की तैयारी है. हज 2026 के लिए लगभग 600 सरकारी अधिकारियों की तैनाती की जाएगी.
यह भी पढ़ें: साल 2026 में कब होगी हज यात्रा? यहां जानें इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं