लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका। बिल के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े, लेकिन दो-तिहाई बहुमत न मिलने से विधेयक 54 वोट से गिर गया। 11 साल में पहली बार ऐसा हुआ जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास कराने में असफल रही। सदन में तीखी बहस, शेरो-शायरी, आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे के बाद बाहर बीजेपी महिला सांसदों का विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला। जानिए वोटिंग का पूरा गणित, पक्ष-विपक्ष की दलीलें और नेताओं की पहली प्रतिक्रियाएं।