अयोध्या में सोमवार को भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में राम लला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है और संपूर्ण देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर ‘राममय' हो गया है. योगी ने इस पुण्य अवसर का साक्षी बनने आ रहे सभी अतिथियों, प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) प्रमुख के स्वागत में अपना संदेश पोस्ट किया.
सोमवार की सुबह सोशल मीडिया ‘एक्स' पर अपने संदेश में योगी ने कहा, ‘‘श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पुण्य अवसर के साक्षी बनने आ रहे सभी अतिथि महानुभावों का सप्तपुरियों में श्रेष्ठ, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राकट्यभूमि श्री अयोध्या धाम में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है. जय सियाराम.''
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
श्री अयोध्या धाम स्थित प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में देश-दुनिया से पधार रहे पूज्य संतों व धर्माचार्यों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 22, 2024
श्री अयोध्या धाम में आपकी गरिमामयी उपस्थिति 'रामराज्य' के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और…
अपने सिलसिलेवार पोस्ट में योगी ने कहा, ‘‘अद्भुत, अविस्मरणीय, अलौकिक क्षण! आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में आराध्य प्रभु श्री राम की पावन जन्मस्थली श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज असंख्य रामभक्तों की प्रतीक्षा पूर्ण होने जा रही है. संपूर्ण देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर ‘राममय' हो गया है. जय श्री राम!''
श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पुण्य अवसर के साक्षी बनने आ रहे सभी अतिथि महानुभावों का सप्तपुरियों में श्रेष्ठ, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राकट्यभूमि श्री अयोध्या धाम में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 22, 2024
जय सियाराम!
उन्होंने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘जय सियाराम! प्रभु श्री राम और माता सीता के चरण रज से पावन हुई धरा श्री अयोध्या धाम में ‘नए भारत' में सांस्कृतिक पुनर्जागरण के शिल्पी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!''
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘प्रभु श्री राम की प्राण-प्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आरएसएस के माननीय सरसंघचालक आदरणीय मोहन भागवत जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!''
योगी ने कहा, ‘‘श्री अयोध्या धाम स्थित प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में देश-दुनिया से पधार रहे पूज्य संतों व धर्माचार्यों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन! श्री अयोध्या धाम में आपकी गरिमामयी उपस्थिति ‘रामराज्य' के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी.''
इसे भी पढ़ें- अमेरिका में भी रामलला की धूम, फेमस टाइम्स स्क्वायर पर गूंज रहे ढोल और 'जय श्री राम' के नारे
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं