Ram Mandir Inauguration Ceremony: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज यानी सोमवार को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir Pran Pratishtha) होने जा रहा है. अयोध्या का भव्य राम मंदिर रामलला के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है. मंदिर परिसर से लेकर गर्भगृह तक को फूलों से सजाया गया है और पूरी सजावट होने के बाद मंदिर शानदार दिख रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) खुद राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान (Ram Mandir consecration) में शामिल होंगे. इसके एक दिन बाद मंदिर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा.
बता दें कि इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन ग्रुप लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने राम मंदिर (Ayodhya Ram Temple) का डिजाइन तैयार करने से लेकर उसके निर्माण का काम किया है. कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
राम मंदिर वास्तुकला के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
कंपनी ने बयान में कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आदेशानुसार लार्सन एंड टुब्रो ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर का डिजाइन और निर्माण कार्य सफलतापूर्वक किया. राम मंदिर वास्तुकला के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है. यह मंदिर 70 एकड़ के परिसर में फैला है. इसका डिजाइन वास्तुकला की प्राचीन नागर शैली से प्रेरित है. मंदिर की ऊंचाई 161.75 फुट, लंबाई 380 फुट और चौड़ाई 249.5 फुट है.
जानकारी के मुताबिक, यह तीन मंजिला मंदिर होगा. इसमें मुख्य शिखर के साथ पांच मंडप- नृत्य मंडप, रंग मंडप, गूढ़ मंडप, कीर्तन मंडप और प्रार्थना मंडप शामिल होंगे.
दुनिया के 50 से अधिक देशों में फैला एलएंडटी का कारोबार
एलएंडटी भारत की 23 अरब डॉलर की मल्टीनेशनल कंपनी है. यह इंजीनियरिंग,प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्सशन (ईपीसी) प्रोजेक्ट, हाई-टेक विनिर्माण तथा सेवाओं में लगी हुई है. इसका कारोबार दुनिया के 50 से अधिक देशों में फैला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं