विज्ञापन

अगर मुख्यमंत्री बना तो... अपनी जुबान के पक्के हैं थलापति विजय, 8 साल पहले जो वादा किया उसे ऐसे निभाया

Tamilnadu News: विजय अपने वादे के पक्के हैं, ये कहना गलत नहीं होगा. 8 साल पहले उन्होंने जो वादा किया उसको उन्होंने बखूबी निभाया है. मतलब यह कि वह सिर्फ अपनी राजनीति और जनता से किए वादों पर फोकस करना चाहते हैं.

अगर मुख्यमंत्री बना तो... अपनी जुबान के पक्के हैं थलापति विजय, 8 साल पहले जो वादा किया उसे ऐसे निभाया
थलापति विजय ने पूरा किया पुराना वादा
  • थलापति विजय ने दो साल पहले टीवीके पार्टी बनाई और पहली बार चुनाव लड़कर स्टालिन सरकार को हराया है
  • 8 साल पहले विजय ने कहा था अगर मुख्यमंत्री बने तो एक्टिंग पूरी तरह छोड़ देंगे और वादा निभाया है
  • विजय ने पिछले साल अपनी आखिरी फिल्म जन नायकन के ऑडियो लॉन्च पर फिल्मों से रिटायरमेंट घोषित किया था

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा में है वो है थलापति विजय का. तमिलनाडु की राजनीति नें उन्होंने ऐसा उलटफेर किया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. विजय ने 2 साल पहले टीवीके नाम से एक पार्टी बनाई और पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर स्टालिन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका. विजय की पार्टी टीवीके को 234 विधानसभा सीटों में से 108 सीटें मिली हैं. इस बीच चर्चा हो रही है 8 साल पहले किए गए थलापति विजय के एक वादे की. विजय से राजनीति में आने से पहले फिल्मी मंच से जो वादा किया था उसे निभाया भी है. 

राजनीति में आने से पहले विजय ने किया था वादा

थलपति विजय ने 8 साल पहले अपनी फिल्म सरकार के एक इवेंट में जनता से एक वादा किया था. दरअसल ऐसा बज था कि फिल्म में वह मुख्यमंत्री का किरदार निभाएंगे. लेकिन इवेंट पर उन्होंने क्लियर किया कि वह ऐसा कोई किरदार नहीं निभा रहे हैं. उसी दौरान उनसे किसी ने पूछा था कि अगर वह सच में मुख्यमंत्री बन जाएं तो क्या होगा. इस पर विजय ने कहा था कि, "अगर मैं मुख्यमंत्री बन गया तो मैं कभी एक्टिंग नहीं करूंगा." 

Latest and Breaking News on NDTV

राजनीति में एंट्री, एक्टिंग से एग्जिट

विजय ने ये बात ऐसे ही नहीं कही थी. 8 साल पहले किया वादा विजय ने पूरा भी किया है. मतलब यह कि राजनीति में एंट्री लेते ही एक्टिंग से एग्जिट कर लिया. विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' है. पिछले साल इसी फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट में उन्होंने फिल्मों से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. यह फिल्म इसी साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी. लेकिन  सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने से रिलीज नहीं हो सकी. फिल्म के जून में रिलीज होने की उम्मीद है. 

PTI फोटो.

PTI फोटो.

वादे के पक्के निकले विजय

विजय अपने वादे के पक्के हैं, ये कहना गलत नहीं होगा. 8 साल पहले उन्होंने जो वादा किया उसको उन्होंने बखूबी निभाया है. मतलब यह कि वह सिर्फ अपनी राजनीति और जनता से किए वादों पर फोकस करना चाहते हैं. विजय की टीवीके तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. ऐसे में उनका सीएम बनना तो तय है. अब थलापति सिर्फ जनता के हितों के मुद्दे पर ध्यान देंगे. वह फिल्मों में अब कभी नजर नहीं आएंगे.

ये भी पढ़ें-थलापति विजय की बंपर जीत के जश्न में शामिल हुए ये सितारे, रजनीकांत से कमल हासन तक दी बधाई

ये भी पढ़ें-Trisha Krishnan Video: तृषा ने 22 साल पहले जताई थी सीएम बनने की ख्वाहिश, विजय तलपती जीते तो वायरल हुआ पुराना वीडियो

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamilnadu Assembly Election 2026, Thalapati Vijay, Thalapati Vijay Movies, Vijay Tvk, Vijay Film Exit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com