विज्ञापन

तृषा ने 22 साल पहले जताई थी सीएम बनने की ख्वाहिश, विजय तलपती जीते तो वायरल हुआ पुराना वीडियो

Trisha Krishnan Old Video: तमिलनाडु में तलपती विजय की बंपर जीत के बाद तृषा कृष्णन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो खुद सीएम बनने की इच्छा जाहिर करती नजर आ रही हैं.

तृषा ने 22 साल पहले जताई थी सीएम बनने की ख्वाहिश, विजय तलपती जीते तो वायरल हुआ पुराना वीडियो
Trisha Krishnan 22 year old Video: तृषा कृष्णन ने 2004 में कहा था मैं मुख्यमंत्री बनना चाहती हूं
Social Media
नई दिल्ली:

Trisha Krishnan 22 year old Video: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का साल 2004 का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस क्लिप में तृषा ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वे तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं. वीडियो में तृषा से जब उनके भविष्य के सपनों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ जवाब दिया, “मैं तमिलनाडु की सीएम बनना चाहती हूं. सच कह रही हूं! देखना, अगले 10 साल में यह सपना पूरा कर लूंगी.” जब आगे पूछा गया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद क्या करेंगी, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “पहले मुझे वोट देकर चुने, फिर बताऊंगी!”

यह क्लिप ठीक उसी समय वायरल हो रही है जब एक्टर से नेता बने तलपती विजय की पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कझगम (TVK) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के में अच्छा प्रदर्शन कर गई है. TVK 234 सीटों में से 108 सीटों पर विजयी रही. इससे राजनीतिक चर्चाएं गर्म हो गई हैं.

तृषा का विजय के घर जाना भी चर्चा में रहा

सोशल मीडिया पर चुनावी नतीजों के बीच सभी का ध्यान एक और चीज पर गया. दरअसल कल यानी कि 4 मई को तृषा का बर्थडे था और सुबह मंदिर के दर्शन करने के बाद वे विजय से मिलने उनके घर पहुंची थीं. उनके स्वागत का वीडियो भी काफी वायरल हुआ. उसी दिन तृषा ने अपने 43वें जन्मदिन के मौके पर तिरुपति के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहां मौजूद लोगों से बात भी की.

यह भी पढ़ें: मिसाइल हमलों के बीच मस्कट में फंसी अमीषा पटेल, सोशल मीडिया पर बताई आपबीती

पिछले कुछ महीनों से विजय और तृशा के रिश्ते को लेकर लगातार अफवाहें चल रही हैं, हालांकि दोनों तरफ से इन पर कोई ऑफीशियल कमेंट नहीं की आया है. यह पुराना वीडियो तृषा की पॉपुलैरिटी और पॉलिटिकल इंट्रेस्ट को दोबारा हाईलाइट कर रहा है. तृशा तमिल और तेलुगु सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और अभी भी एक्टिवली फिल्मों में काम कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: पिता की मर्जी के खिलाफ संगीत में बनाया करियर, मुंबई आकर ऐसी बदली किस्मत 75 रुपये कमाने वाले नौशाद की सैलरी सीधे हो गई 25 हजार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com