जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक गांव में कल शाम गोलीबारी करने वाले दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. कल मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर किया गया था. वहीं दूसरे आतंकी को सुरक्षाबलों ने आज मार गिराया. जानकारी के मुताबित दोनों आतंकी पानी मांगने के लिए घर-घर गए थे, लेकिन गांव वालों को उन पर शक हुआ. इसलिए उन्होंने घरों के दरवाजे बंद कर दिए और शोर मचाया. गांव वालों के शोर से घबराकर आतंकियों ने फायरिंग भी की. आतंकियों की सूचना मिलते ही एसएचओ हीरानगर तथा एसडीपीओ मौके पर पहुंचे जहां आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई.
ग्रेनेड फेंकते समय एक आतंकवादी ढ़ेर
इस दौरान पुलिस पर ग्रेनेड फेंकते समय एक आतंकवादी मारा गया. वहीं दूसरे आतंकवादी की तलाश जारी थी, उसे सुरक्षा बलों ने आज मार गिराया. इस मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ जवान भी शहीद हो गया. पुलिस ने सीआरपीएफ की मदद से इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया था. एक सर्च पार्टी ने एक-एक करके घरों की तलाशी ली. कठुआ में आतंकवाद विरोधी अभियान की निगरानी कर रहे जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने कहा कि आतंकवादियों को सबसे पहले कल देर शाम हीरा नगर के सैदा सुखल गांव में देखा गया था.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
Information for general Public pic.twitter.com/NouNzIzvep
— ADGP Jammu (@adgp_igp) June 11, 2024
घाटी के डोडा में सेना के बेस पर आतंकी हमला
एक उच्च अधिकारी ने मुठभेड़ के बारे में बताया कि पुलिस पर ग्रेनेड फेंकने की कोशिश करते समय एक आतंकवादी मारा गया. घायल हुए एक नागरिक ओमकार नाथ और उनकी पत्नी को अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने इस बात से इनकार किया कि और लोग हताहत हुए हैं, हालांकि डोडा में कल देर रात सेना के एक अड्डे पर आतंकी हमला हुआ. विवरण साझा करते हुए, जैन ने आज सुबह बताया कि आतंकवादियों ने कल देर रात चत्तरगला इलाके में सेना के एक अड्डे पर पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के एक संयुक्त दल पर गोलीबारी की.
3 दिन में तीसरा आतंकी हमला
इस हमले के दौरान पांच सैनिक और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गए. इन दो घटनाओं से ठीक दो दिन पहले रियासी में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस पर हमला हुआ था और वह खाई में गिर गई थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और 33 यात्री घायल हो गए थे. अधिकारियों ने बताया कि यह हमला लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू हमजा के निर्देश पर किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं