विज्ञापन
This Article is From May 19, 2025

हैदराबाद में बम धमाके की साजिश नाकाम, ISIS से जुड़े 2 लोग गिरफ्तार

हैदराबाद में बम धमाके करने की साजिश रच रहे 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इनमें पास से अमोनिया, सल्फर और एल्युमीनियम पाउडर सहित विस्फोटक सामग्री जब्त की गई.

आरोपियों को एक गुप्त सूचना के बाद हिरासत में लिया गया
हैदराबाद:

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पुलिस ने एक ज्‍वॉइंट ऑपरेशन में हैदराबाद में विस्फोट की साजिश रच रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. विजयनगरम के सिराज उर रहमान (29) को एक गुप्त सूचना के बाद हिरासत में लिया गया. पुलिस ने रविवार को बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी के परिसर से अमोनिया, सल्फर और एल्युमीनियम पाउडर सहित विस्फोटक सामग्री जब्त की गई. 

पुलिस ने बताया, 'जांच के दौरान रहमान ने हैदराबाद के एक अन्य व्यक्ति सैयद समीर (28) के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उसे भी हिरासत में ले लिया गया.' पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी हिरासत में हैं और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस ने लोगों से सहयोग करने और सतर्कता बरतने का आग्रह किया.

सिराज और सैयद का संबंध आईएसआईएस से बताया जा रहा है. पुलिस जांच में जुटी हुई और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इन दोनों के तार कहां तक हैं.   

उधर, ओडिशा पुलिस ने पुरी के रहने वाले यूट्यूबर और ज्योति मल्होत्रा ​​के बीच कथित संबंधों की जांच शुरू कर दी है, जिसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रमशः 3.77 लाख सब्सक्राइबर और 1.33 लाख फॉलोअर्स हैं. वह कथित तौर पर दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले एक पाकिस्तानी कर्मचारी के संपर्क में थी. पाकिस्तानी उच्चायोग के उक्त अधिकारी को 13 मई को भारत ने कथित तौर पर जासूसी में संलिप्त होने के कारण निष्कासित कर दिया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana Police, Blasts In Hyderabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com