हैदराबाद:
- अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि में पुलिस इन चारों आरोपियों को बस से घटनास्थल पर ले गई थी ताकि 'सीन ऑफ क्राइम' (रिक्रिएशन) की जांच की जा सके.
- इनमें से एक आरोपी ने पुलिस का हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश की. पुलिस के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था क्योंकि अगर ये चारों भाग जाते तो पूरे देश में हंगामा हो जाता.
- आरोपियों ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी. इसके बाद जवाब में पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गोली मार दी. ये घटना तड़के 3 बजे से सुबह 6 बजे के बीच की है
- सुबह करीब 7:30 बजे इस मामले की मीडिया को खबर मिली लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही थी. इसी बीच हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. माना जा रहा है वे जल्द इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
- इस एनकाउंटर के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने की मिल रही है. एनडीटीवी से बात करते हुए एक्टिविस्ट और वकील वृंदा ग्रोवर ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि वह सभी के लिए न्याय चाहती हैं लेकिन इस तरह नहीं होना चाहिए था.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rape, Telangana, Telangana Rape Case, Hyderabad Rape Case, Rape Case Of Hyderabad, Hyderabad Veterenian Rape, Telangana Encounter