हैदराबाद की एक विशेष अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता द्वारा दायर मानहानि के मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को बृहस्पतिवार को समन जारी कर 25 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है. आरोप लगाया गया है कि रेड्डी ने हालिया लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के खिलाफ झूठे और निराधार आरोप लगाएय
आबकारी मामलों के विशेष न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट (जेएफसीएम) ने शिकायतकर्ता द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों पर विचार करने, गवाहों से पूछताछ करने और शिकायतकर्ता के वकील की दलीलें सुनने के बाद रेड्डी को समन जारी किया और 25 सितंबर को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
भाजपा की तेलंगाना इकाई के महासचिव कसम वेंकटेश्वरलू ने आबकारी मामलों के लिए विशेष जेएफसीएम के समक्ष शिकायत कर आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री ने चार मई को भद्राद्री कोठागुदेम में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बयान दिया था कि भाजपा सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी और आरक्षण समाप्त कर देगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं