तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार ने बुधवार को जनगांव जिले के एक गांव में प्रवेश कर अपनी एक हजार किलोमीटर की 'पदयात्रा' पूरी की. अपनी कुल 82 दिनों की 'प्रजा संग्राम यात्रा' के तीन चरणों में कुमार ने 34 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने बुधवार दोपहर को अप्पीरेड्डीपल्ले गांव में एक विशेष रूप से निर्मित तोरण का अनावरण किया.
भाजपा ने एक विज्ञप्ति में कहा, कुमार ने तेलंगाना के लोगों की समस्याओं को समझने के लिए और 'उन्हें विश्वास और आश्वासन दिलाने के लिए कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार उनका ख्याल रखने के लिए है, पदयात्रा शुरू की थी.' कुमार की 'पदयात्रा' पिछले साल 28 अगस्त को हैदराबाद में चारमीनार के पास प्रसिद्ध भाग्यलक्ष्मी मंदिर से शुरू हुई थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपनी 'पदयात्रा' के दौरान, कुमार ने तेलंगाना के लोगों के सामने आने वाले कई मुद्दों को सुना, विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात की और विभिन्न समस्याओं पर हजारों अभ्यावेदन प्राप्त किए. राज्य भाजपा प्रमुख ने तेलंगाना सरकार को पत्र लिखकर उन मुद्दों को रेखांकित किया जो 'पदयात्रा' के दौरान उनके सामने आए थे.
इस बीच एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 अगस्त को तेलंगाना के मुनुगोड़े में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां कांग्रेस विधायक के राजगोपाल रेड्डी के इस्तीफे के बाद उपचुनाव होना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं