आयकर विभाग ने विदेशी फंड से चलने वाले पांच नामी एनजीओ की पोलपट्टी खोली है. ये एनजीओ देश में विकास के कामों में अड़ंगा लगाने में जुटे थे. अदाणी ग्रुप समेत देश के विकास को नई रफ्तार देने वाली नामी कंपनियों के प्रोजेक्ट्स इनके निशाने पर थे. राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने एनडीटीवी से खास बातचीत ने इसे आर्थिक आतंकवाद बताते हुए ऐसे एनजीओ पर सख्त कार्रवाई की बात कही है.
पूनावाल ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि यह बहुत चिंता की बात है. देश की नामचीन कंपनियों जैसे कि अदाणी ग्रुप और अन्य को निशाना बनाने के लिए एनजीओ ने विदेश फंड का इस्तेमाल किया, यह हैरान करता है. उन्होंने कहा, 'मैं एनजीओ के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन एनजीओ की फंडिंग किसलिए होती है. वह पैसा हमारे देश में किसलिए आ रहा है. क्या वह उस फंडिंग से अपने उद्देश्य को पूरा कर रहा है या फिर उसका मकसद भारत को अस्थिर करना है, यह देखने वाली बात है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूनावाला ने कहा कि भारत की जब न्यूक्लियर डील हुई थी, तब भी बहुत सारे एनजीओ ने उसे डिरेल करने की कोशिश की. उस वक्त की यूपीए सरकार ने इन एनजीओ पर सख्त कार्रवाई नहीं की. मेरा मानना है कि उनकी रिपोर्ट बननी चाहिए.अगर किसी भी एनजीओ का मकसद है कि भारत में आर्थिक आतंकवाद फैलाए, तो उसे देश में काम नहीं करने देना चाहिए.
पढ़ें: इनकम टैक्स रेड से कैसे खुला 5 NGO का काला चिट्ठा, NDTV की रिपोर्ट से पूरा मामला समझिए
पूनावाला ने कहा कि अदाणी ग्रुप का भारत के बारे में एक विजन है. यह देश की कंपनी है.क्या हमें इस बात को सहन करना चाहिए कि हमारे देश की किसी कंपनी को विदेशी फंड वाला एनजीओ अस्थिर करने की कोशिश करे. यह दरअसल भारत में आर्थिक अस्थिरता फैलाने की कोशिश है.
पूनावाला ने कहा कि खासकर जब अदाणी ग्रुप पोर्ट्स में जा रहा है और पोर्ट्स से भारत को काफी रणनीतिक बढ़त मिलेगी, ऐसे में कंपनी को अस्थिर करने की कोशिश भारत को अस्थिर करने की कोशिश है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं