विज्ञापन

तमिलनाडु में जीत के बाद विजय के घर जश्न, मम्मी-पापा, बच्चे सब मिलाकर बजाते दिखे सीटी-VIDEO

Tamilnadu Election Result: विजय की टीवीके में सभी 234 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. जिनमें से 100 से ज्यादा सीटें वो जीतते दिख रहे हैं. विजय चिरुचरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर, दो सीटों से आगे चल रहे हैं. उनके परिवार में खुशी का माहौल है.

तमिलनाडु में जीत के बाद विजय के घर जश्न, मम्मी-पापा, बच्चे सब मिलाकर बजाते दिखे सीटी-VIDEO
तमिलनाडु में एक्टर विजय के घर पर जश्न.
  • तमिलनाडु में पहली बार चुनाव लड़ रही विजय की पार्टी टीवीके ने 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाई है
  • टीवीके की इस अप्रत्याशित सफलता ने डीएमके और एआईएडीएमके को पीछे छोड़ दिया है
  • विजय के परिवार के सदस्य खुशी से एक साथ मिलकर टीवीके की जीत का जोरदार जश्न मना रहे हैं

तमिलनाडु के नए किंग एक्टर विजय बनने जा रहे हैं. अब तक सामने आए रुझानों में विजय की पार्टी टीवीके 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. किसी ने ये सोचा भी नहीं होगा कि पहली बार चुनाव लड़ने वाली टीवीके को इतना प्यार मिलेगा कि डीएमके और एआईएडीएमके पीछे छूट जाएंगी. विजय की इस सफलता से सिर्फ उनके कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि परिवार के लोग भी बहुत ज्यादा खुश हैं. विजय के परिवार की खुशी का तो मानो कोई ठिकाना ही नहीं है. पूरे परिवार ने एक साथ सीटी बजाकर टीवीके की जीत का जश्न मनाया. 

एक्टर विजय के माता-पिता और बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्य ड्राइंग रूम में एक साथ बैठकर सीटे बजाकर पार्टी के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाते नजर आए. इससे पहले सामने आए एक और वीडियो में परिवार खुशी से उछलता नजर आ रहा था. घर की लिफ्ट खुलती है, अंदर से विजय के पिता बाहर निकलते हैं. इस दौरान बच्चे भागकर उनको गले लगा लेते हैं. सभी लोग बहुत खुश नजर आ रहे हैं. 


 

रुझानों में विजय की पार्टी टीवीके 100 पार सीटों पर आगे चल रहे हैं. मतलब साफ है कि टीवीके तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. ऐसे में उनके कार्यकर्ताओं में भी बहुत जोश है. वे लोग विजय की तस्वीर हाथ में लिए जश्न मना रहे हैं.

बता दें कि विजय की टीवीके में सभी 234 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. जिनमें से 100 से ज्यादा सीटें वो जीतते दिख रहे हैं. विजय ने चिरुचरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर, दो सीटों से चुनाव लड़ा था. दोनों से वह आगे चल रहे हैं. जबकि डीएमके के स्टालिन कोलाथुर सीट से पीछे हैं.

ये भी पढ़ें- बंगाल में भगवा लहर, ममता बनर्जी साफ; बीजेपी की जीत के 10 फैक्टर्स

ये भी पढ़ें- LIVE: तमिलनाडु के रुझानों में TVK की महाविजय,110 सीटों पर आगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamilnadu Election Result Date 2026, Tamilnadu Assembly Election Result 2026, Vijay Tvk, Vijay Tvk Bjp Aiadmk Alliance, Vijay Family Celebration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com