जोखिम वाले देशों (at risk nations) के एक बच्चे सहित दो इंटरनेशनल यात्रियों को शुक्रवार सुबह तमिलनाडु में आगमन पर कोविड पॉजिटिव पाया गया है. राज्य सरकार ने हालांकि इस बात से इनकार किया है कि यह कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले हैं. कोरोनावायरस के वेरिएंट के बारे में पता टेस्ट का रिजल्ट आने के बाद ही चल पाएगा हालांकि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने इससं वेदनशील मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स से कोई कयास नहीं लगाने का आग्रह किया है.न्यूज एजेंसी पीटीआई ने स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से कहा, 'हम टेस्ट केनतीजे की घोषणा करने में पारदर्शिता अपनाएंगे क्योंकि यह महामारी के खिलाफ अधिक जागरूकता पैदा करने में मददगार होगा. '
हैदराबाद: ब्रिटेन से लौटी महिला कोरोना संक्रमित, Omicron की जांच के लिए भेजा गया नमूना
मंत्री के अनुसार इन दो यात्रियों में एक जहां सिंगापुर से आया है वहीं बच्चा अपने परिवार के साथ ब्रिटेन से आया है. उन्होंने बताया कि इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं ताकि कोरोनावायरस के वेरिएंट की पहचान की जा सके. सिंगापुर और ब्रिटेन दोनों ही अति जोखिम वाले देशों में हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने बताया कि सिंगापुर से आया यात्री शुक्रवार सुबह 3.30 बजे त्रिचुरापल्ली आया है. उसे टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर क्वारंटाइन किया गया है. उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा और हमारे पास इसकी सुविधा है. मंत्री ने कहा कि वह अभी केवल कोविड पॉजिटिव हैं. उन्होंने दूसरे मामले के बारे में विवरण नहीं दिया. उन्होंने बताया कि जिस फ्लाइट में इन दोनों ने यात्रा की है, उसमें आगे और पीछे की पंक्तियों में बैठे सहयात्रियों और फ्लाइट क्रू का भी टेस्ट किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं