विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2021

तमिलनाडु सरकार ने कोविड-19 पाबंदियों में दी छूट, त्योहारों के चलते लिए गया फैसला

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधों में और ढील देने का निर्णय लिया गया.

तमिलनाडु सरकार ने कोविड-19 पाबंदियों में दी छूट, त्योहारों के चलते लिए गया फैसला
समीक्षा बैठक में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधों में और ढील देने का निर्णय लिया गया
चेन्नई:

तमिलनाडु सरकार ने कोविड-19 पाबंदियों में शनिवार को नई छूटों का ऐलान करते हुए एक नवंबर से सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने तथा स्कूलों को कक्षा एक से आठ तक के लिए रोटेशन के आधार पर कक्षाएं आयोजित करने की अनुमति दे दी. इसके अलावा बार के संचालन की भी इजाजत दी गई है. दुकानों के काम के घंटों पर लगी समयसीमा हटाने समेत कई छूट दी गई हैं.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधों में और ढील देने का निर्णय लिया गया. इस फैसले के तहत आने वाले त्योहारी मौसम को देखते हुए दुकानों, रेस्तरां और बेकरियों को रात 11 बजे तक काम करने की छूट दी गई है. इसके अलावा, इनडोर और आउटडोर खेल, खेल प्रशिक्षण और चिकित्सीय उद्देश्यों के लिए स्विमिंग पूल के उपयोग की तत्काल प्रभाव से अनुमति दी गई है.

'एक साल बाद कोविड वैक्सीन बूस्टर के बारे में सोच सकते हैं' : NDTV से बोले AIIMS चीफ

विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्कूलों को कक्षा एक से आठ तक के लिए रोटेशन के आधार पर कक्षाएं आयोजित करने की अनुमति दी गई है और फिल्म थिएटरों को कोविड -19 मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करके 100 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने की अनुमति मिल गई है.

बंगाल में दुर्गा पूजा के बाद बढ़ा कोरोना, कोलकाता में नए केस हुए दोगुने

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cm M Stalin, Tamil Nadu, Covid 19 Restrictions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com