विज्ञापन
4 days ago

Tamil Nadu CM LIVE Updates: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार जीत दर्ज करने के बाद टीवीके ने सरकार गठन के लिए समर्थन जुटाने की कवायद तेज कर दी है. कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और वीसीके सहित द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सहयोगी दलों ने टीवीके को समर्थन दे दिया है. टीवीके ने चुनाव में 108 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, हालांकि वह बहुमत के आंकड़े से 10 सीट पीछे थी. 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में कांग्रेस के पास पांच सीटें हैं, जबकि अन्य तीन दलों के पास दो-दो विधायक हैं.

वीसीके ने विजय की टीवीके को बिना शर्त समर्थन दिया है, जिससे अभिनेता‑राजनेता के सामने सरकार गठन को लेकर बनी अनिश्चितता खत्म हो गई है. वीसीके के दो विधायकों के समर्थन से टीवीके 118 के ‘जादुई आंकड़े' तक पहुंच गई है. इसके बाद विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. सूत्रों के अनुसार विजय कल CM पद की शपथ ले सकते हैं. अब चेन्नई में जश्न जैसा माहौल है.

Follow Here LIVE Updates of Tamil Nadu Government Formation, CM Oath Ceremony LIVE Updates | Thalapathy Vijay

विजय कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

TVK चीफ विजय तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने के बाद लोक भवन से रवाना हुए. कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन से, 121 MLA अब TVK के सपोर्ट में हैं, और राज्य में सरकार बनाने का उसका रास्ता अब साफ हो गया है और सूत्रों के मुताबिक, विजय कल दोपहर 3.15 PM बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 

विजय कल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है. विजय कल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं.

कल हो सकता है विजय का शपथ ग्रहण समारोह

चार दिनों से चले आ रहे राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करते हुए, TVK प्रमुख विजय ने राज्यपाल RV अर्लेकर को 120 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपने के बाद औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. TVK के सूत्रों के अनुसार, पार्टी शपथ ग्रहण समारोह को जल्द से जल्द, यानी कल 10 मई को ही आयोजित करवाने पर जोर दे रही है.

Live : राज्यपाल से मिलकर विजय ने फिर पेश किया सरकार बनाने का दावा

चेन्नई में उत्सव जैसा माहौल, विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

तमिलनाडु में उत्सव का माहौल छा गया है, क्योंकि विजय के प्रशंसक और TVK कार्यकर्ता इस बात का जश्न मना रहे हैं कि अभिनेता से राजनेता बने विजय ने आधिकारिक तौर पर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. VCK और IUML का अहम समर्थन हासिल करने के बाद, विजय अब 118 के जादुई आंकड़े तक पहुंच गए हैं. समर्थकों के विशाल काफिलों ने राज्यपाल के आवास (राजभवन) और TVK मुख्यालय के पास यातायात को पूरी तरह से ठप कर दिया है.

Tamil Nadu Government Formation Live : TVK मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल

TVK के कार्यकर्ता और समर्थक चेन्नई स्थित TVK मुख्यालय के बाहर पटाखे फोड़कर जश्न मना रहे हैं, क्योंकि पार्टी तमिलनाडु में सरकार बनाने जा रही है.

लोकभवन पहुंचे टीवीके चीफ विजय

गवर्नर ने रद्द की केरल की फ्लाइट

तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज हो गई है. पहले खबर आई थी कि टीवीके प्रमुख विजय सोमवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करेंगे. हालांकि, अब खबर है कि विजय कुछ ही देर में राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर देंगे. इसके लिए तमिलनाडु के राज्यपाल ने केरल की फ्लाइट भी रद्द कर दी है. विजय के पास अब 120 विधायकों का समर्थन है.

LIVE : कुछ ही देर में टीवीके प्रमुख विजय राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं

कुछ ही देर में टीवीके प्रमुख विजय राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं. इससे पहले खबर आई थी कि यह मुलाकात सोमवार को होगी, लेकिन तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच तमिलनाडु के राज्यपाल ने केरल की अपनी उड़ान रद्द कर दी है.

Tamil Nadu Live: IUML के समर्थन से, विजय का गठबंधन 120 सीटों तक पहुंचा

TVK: 107

कांग्रेस: ​​5

VCK: 2

CPI: 2

CPIM: 2

IUML: 2

कुल: 120

Tamil Nadu Government Formation Live : VCK के बाद अब IUML ने भी टीवीके को दिया समर्थन, IUML के 2 विधायक विजय के साथ

LIVE: IUML भी TVK को दिया समर्थन

विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कज़गम' (TVK) के लिए एक और बड़ी मज़बूती के तौर पर, 'इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग' (IUML) ने भी इस पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है. तमिलनाडु चुनावों में 2 सीटें जीतने वाली IUML अब VCK और वामपंथी पार्टियों के साथ मिलकर, इस अभिनेता-राजनेता की सरकार बनाने की कोशिशों का समर्थन कर रही है.

Tamil Nadu Government Formation Live : IUML के समर्थन से टीवीके को और मजबूती, सरकार गठन की तस्वीर हुई साफ

वीसीके के बाद अब इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है, जिससे तमिलनाडु में ‘विजय’ के नेतृत्व में सरकार गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है.

तमिलनाडु कांग्रेस के कई नेता लोकभवन पहुंचे

तमिलनाडु कांग्रेस प्रभारी क्रिस चोडनकर, राष्ट्रीय सचिव निवेदिथ अल्वा, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सेल्वा पेरुंदकई, राज्यपाल से मिलने लोकभवन पहुंचे.

Tamil Nadu Live: AIADMK के 3 वरिष्ठ नेता विजय की TVK में शामिल होने को तैयार - सूत्र

खबरों के मुताबिक, AIADMK के तीन वरिष्ठ नेता पार्टी प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) का साथ छोड़कर अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) में शामिल होने की तैयारी में हैं. सूत्रों के अनुसार, सी.वी. षणमुगम, लीन रोज़ और सी. विजयभास्कर जैसे कद्दावर नेता पाला बदलने के बिल्कुल करीब हैं.

चेन्नई में AIADMK के विधायकों की बैठक

चेन्नई में AIADMK के विधायक वरिष्ठ नेता सी.वी. शनमुगम के दफ़्तर में बैठक कर रहे हैं. वरिष्ठ नेता एस.पी. वेलुमणी, एम.आर. विजयभास्कर, नाथम विश्वनाथन और सी. विजयभास्कर वहां मौजूद हैं. इससे पहले आरोप लगे थे कि ये विधायक TVK का समर्थन करना चाहते थे, लेकिन AIADMK ने इन आरोपों से इनकार किया था. ये विधायक पहले पुडुचेरी के एक रिसॉर्ट में चले गए थे और आज ही वापस लौटे हैं.

Tamil Nadu Government Formation Live : टीवीके नेता और निर्वाचित विधायक केए सेनगोट्टैयन और टीवीके महासचिव एन आनंद टीवीके प्रमुख विजय के पट्टिनापक्कम आवास पर पहुंचे

Tamil Nadu Government Formation Live : मैं विजय को उनकी सफलता के लिए बधाई देती हूं : BJP नेता तमिलिसाई सौंदरराजन

BJP नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा कि मैं विजय को उनकी सफलता के लिए बधाई देती हूं और हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं. साथ ही, हम संविधान का भी सम्मान करते हैं. संविधान के हिसाब से, हमें एक संख्या की जरूरत होती है. अगर पास होने के लिए एक संख्या तय है और आपके पास वह संख्या पूरी नहीं है, तो कोई भी आपको पास नहीं कर सकता. इसके लिए गवर्नर को दोष नहीं दिया जा सकता. कम संख्या के साथ आने के लिए पार्टी को दोष दिया जाना चाहिए. मैं DMK पर दोष लगाती हूं क्योंकि, वे कहते हैं कि वे सरकार बनने में कोई रुकावट नहीं डाल रहे हैं. स्टालिन के घर जाने के बाद तिरुमावल्लवन देरी क्यों कर रहे हैं.

विजय चेन्नई में अपने नीलंकराई स्थित आवास से पट्टीनापक्कम स्थित अपने आवास पर पहुंचे

TVK प्रमुख विजय चेन्नई में अपने नीलंकराई स्थित आवास से पट्टीनापक्कम स्थित अपने आवास पर पहुंचे. अब तक, कांग्रेस, CPI और CPI(M) ने राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को अपना समर्थन दिया है.


तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ! VCK ने बगैर किसी शर्त के TVK को समर्थन देने की कही बात

तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस अब खत्म होता हुआ दिख रहा है. सूत्रों के मुताबिक थोल. थिरुमावलवन की पार्टी विदुथलाई चिरुथइगल काची (वीसीके) ने विजय की पार्टी टीवीके को बिना शर्त समर्थन दे दिया है. टीवीके नेताओं ने सरकार गठन के लिए वीसीके प्रमुख थोल. थिरुमावलवन से औपचारिक रूप से समर्थन मांगा था. पार्टी की ओर से वीसीके नेतृत्व को समर्थन का अनुरोध करते हुए एक पत्र भी भेजा गया था.

Tamil Nadu Government Formation Live : TVK के महासचिव राज्यपाल से मिल सकते हैं

सूत्रों के अनुसार, TVK के महासचिव आधव अर्जुन आज राज्यपाल से मिल सकते हैं. यह चौथी बार होगा जब TVK राज्यपाल से मुलाकात करेगा.

Tamil Nadu Government Formation Live : TVK प्रमुख विजय चेन्नई स्थित अपने आवास लौटे

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com