विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2019

तेलंगाना एनकाउंटर पर स्वाति मालीवाल बोलीं- 6 महीने में दोषियों को फांसी पर लटकाओ, नहीं तो देश भर की पुलिस यही करेगी

तेलंगाना रेप-मर्डर केस में शुक्रवार को तड़के 3 बजे सभी चार आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया.

  • तड़के 3 बजे पुलिस ने किया सभी चारों आरोपियों का अनकाउंटर
  • पुलिस दावा- भागने की कोशिश कर रहे थे आरोपी
  • रेप केस में 6 महीने में सजा की मांग को लेकर अनशन कर रहीं हैं स्वाति
नई दिल्ली:

हैदराबाद में महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर के आरोपियों का एनकाउंटर किए जाने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने इस मसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. स्वाति ने कहा कि कोर्ट को रेप के दोषियों को 6 महीने के भीतर  फांसी पर लटका देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो शायद देश भर की पुलिस यही करने लग जाएगी जो इस मामले में हुआ है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो हुआ ठीक ही हुआ क्योंकि कम से कम अब ये लोग सरकारी मेहमान बनकर तो नहीं रहेंगे जैसे निर्भया रेप केस में आरोपी रह रह रहे हैं.  स्वाति मालीवाल इन दिनों बलात्कारियों को 6 महीने के भीतर सजा सुनिश्चित करने सहित कई मांगों के साथ अनशन पर बैठी हुई हैं. 

तेलंगाना रेप केस एनकाउंटर में तड़के 3 बजे क्या हुआ? , जानिए 5 बड़ी बातें

गौरतलब है कि शुक्रवार को तड़के 3 बजे तेलंगाना रेप-मर्डर केस के सभी आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया. पुलिस का दावा है कि ये सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में सभी आरोपी मारे गए हैं.  

तेलंगाना रेप केस के आरोपियों के एनकाउंटर पर महिला डॉक्टर के पिता बोले- अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली होगी

मिली जानकारी के मुताबिक अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद पुलिस इन चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी ताकि 'सीन ऑफ क्राइम' (रिक्रिएशन) की जांचने के लिए ले गई थी. लेकिन उनमें से एक आरोपी पुलिसकर्मी का हथियार छीन कर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर यह आरोपी भाग जाते तो बड़ा हंगामा खड़ा हो जाता इसलिए पुलिस के पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था और जवाबी फायरिंग में चारो आरोपी मारे गए. माना जा रहा है कि इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस कमिश्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swati Maliwal, Telangana Encounter, Rape, Telangana Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com