बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सोमवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राहपूत के मामले (Sushant Singh Rajput) की छानबीन करने के सिलसिले में मुंबई पहुंचे बिहार पुलिस के एक अधिकारी को महाराष्ट्र सरकार के नियमें के तहत पृथक-वास में भेजा गया है. BMC ने कहा है कि अधिकारी को निगम से आवश्यक पृथक-वास अवधि से छूट के लिये औपचारिक आग्रह करना होगा. रविवार की रात पटना सिटी के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के मुंबई पहुंचने पर BMC ने उन्हें 15 अगस्त तक पृथक-वास में भेज दिया और उनके हाथ पर मुहर भी लगा दिया है जिसमें पृथक-वास अवधि की जानकारी है. सुशांत के मामले की जांच के लिये तिवारी यहां पहुंचे थे. तिवारी को 14 दिन के लिए पृथक-वास में भेजा गया है और वह गोरेगांव में राज्य रिजर्व पुलिस बल के अतिथिगृह में प्रवास केरेंगे.
13 जून की रात सुशांत सिंह राजपूत के घर पर नहीं हुई थी पार्टी : पुलिस सूत्र
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने रविवार को आरोप लगाया था कि तिवारी को मुंबई में बीएमसी के अधिकारियों ने जबरदस्ती पृथक-वास में भेजा है. पांडेय ने रविवार को ट्वीट किया, ‘''भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विनय तिवारी पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर पटना से आज मुंबई पहुंचे थे, लेकिन बीएमसी अधिकारियों ने रात 11 बजे उन्हें जबरदस्ती पृथक-वास में भेज दिया। उन्हें अनुरोध के बावजूद आईपीएस मेस में आवास मुहैया नहीं कराया गया और वह गोरेगांव के एक अतिथिगृह में रुके हैं.''' बीएमसी ने सोमवार को 25 मई के महाराष्ट्र सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुये कहा कि घरेलू यात्रियों को पृथक-वास में भेजे जाने का प्रावधान है.
चचेरे भाई और विधायक नीरज बबलू का बिहार विधानसभा में आरोप, 'सुशांत सिंह की हत्या की गई'
बीमएसी ने यहां बयान जारी कर बताया, ‘''बीएमसी के पी दक्षिण वार्ड के अधिकारियों को बिहार पुलिस अधिकारी की घरेलू यात्रा और गोरेगांव (पूर्व) में स्थित एसआरपीएफ के समूह आठ गेस्ट हाउस में ठहरने के बारे में जानकारी मिली.' बयान में कहा गया है, ‘''निर्देशों के मुताबिक, बीएमसी अधिकारी गेस्ट हाउस गये और बिहार के पुलिस अधिकारी को ऐसी यात्रा पर आवश्यक गृह पृथक-वास के बारे में सूचित किया.''' स्थानीय निकाय विभाग ने बताया, ‘''आवश्यक गृह पृथक-वास में छूट के लिये बिहार पुलिस के अधिकारी को बीएमसी से औपचारिक आग्रह करना होगा.''सुशांत सिंह राजपूत (34) बांद्रा के अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत मिले थे.
तिवारी ने रविवार को मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद संवाददाताओं से कहा कि वह अपनी टीम का नेतृत्व करने यहां आये हैं और मामले में सभी संभव कोणों से जांच करेंगे.उन्होंने कहा, ‘''मुंबई पुलिस अपनी शैली में मामले की जांच कर रही है और हम अपने तरीके से तफ्तीश करेंगे। जरूरत पड़ी तो हम बॉलीवुड हस्तियों के बयान भी दर्ज करेंगे जिनके बयान मुंबई पुलिस ने दर्ज किये हैं.'''
मां-बेटी ने सुरीली आवाज में गाया सुशांत सिंह राजपूत का गाना, सोशल मीडिया पर मचा दी धूम
मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने सुशांत राजपूत मामले में अब तक करीब 40 लोगों के बयान दर्ज किये हैं. इनमें अभिनेता के परिजन के अलावा रसोइया और फिल्म जगत के लोग भी शामिल हैं. फिल्मकार महेश भट्ट, फिल्म आलोचक राजीव मसंद, निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली एवं फिल्मकार आदित्य चोपड़ा समेत फिल्म जगत के कई लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं. बिहार पुलिस पटना में पिछले सप्ताह सुशांत के पिता कृष्णा कुमार सिंह (74) द्वारा दर्ज एक शिकायत के आधार पर ‘आत्महत्या के लिए उकसाने' के मामले में अलग से जांच कर रही है. बिहार पुलिस ने अब तक राजपूत की मौत के मामले में 10 लोगों के बयान दर्ज किये हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं