विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2023

सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज, कॉलेजियम की सिफारिशों को केंद्र की मंजूरी

जस्टिस पंकज मित्तल, जस्टिस संजय करोल, जस्टिस पीवी संजय कुमार, जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस मनोज मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त करने का वारंट जारी किया गया है. 

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों पर राष्‍ट्रपति ने मुहर लगा दी है. (फाइल)
नई दिल्‍ली:

कार्यपालिका और न्‍यायपालिका के बीच कॉलेजियम को लेकर काफी समय से चल रही खींचतान के बीच केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के लिए पांच न्‍यायाधीशों के नामों को मंजूरी दे दी है. शीर्ष अदालत के कठिन सवालों का सामना करते हुए केंद्र सरकार ने एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि पांच जजों की नियुक्ति को लेकर लंबित सिफारिशों पर रविवार तक घोषणा कर दी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों पर राष्‍ट्रपति ने मुहर लगा दी है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट को पांच नए जज मिले हैं. पांचों जज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के जजों के रूप में शपथ लेंगे. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्‍या बढ़कर 32 हो जाएगी. शेष दो सिफारिशों पर अगले हफ्ते नियुक्ति हो सकती हैं. 

जस्टिस पंकज मित्तल, जस्टिस संजय करोल, जस्टिस पीवी संजय कुमार, जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस मनोज मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त करने का वारंट जारी किया गया है. 

13 दिसंबर 2022 को कॉलेजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पंकज मित्तल, पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल, मणिपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पीवी संजय कुमार, पटना  हाईकोर्ट के जज जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस मनोज मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट जज बनाने की सिफारिश की गई थी. केंद्र सरकार ने अभी तक उनकी नियुक्ति को मंजूरी नहीं दी थी. 

एक दिन पहले ही जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एएस ओका की पीठ ने हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिशों को मंजूरी देने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी और इसे "बहुत गंभीर मुद्दा" बताया था. साथ ही उन्‍होंने चेतावनी दी थी कि इस मामले में देरी का परिणाम प्रशासनिक और न्यायिक दोनों तरह की कार्रवाई हो सकता है. 

ये भी पढ़ें :

* मुंबई में सकल हिंदू समाज की रैली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, वीडियो रिकॉर्डिंग के आदेश दिए
* "आपका रवैया परेशान करने वाला, गंभीर फैसला लेने पर ना करें मजबूर..": केंद्र के निर्णय में देरी पर SC
* दिल्ली मेयर चुनाव: AAP की मेयर उम्मीदवार ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, Collegium Recommendation, Collegium Recommendations Approves, Centre Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com