विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2019

गुजरात के मंत्री गणपत वसावा के बयान की कांग्रेस ही नहीं, सीएम रूपाणी ने भी की निंदा

गुजरात के मंत्री वसावा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना ‘कुत्ते के बच्चे’ से की, सीएम रूपाणी ने असहमति जताई, कांग्रेस ने किया हमला

गुजरात के मंत्री गणपत वसावा के बयान की कांग्रेस ही नहीं, सीएम रूपाणी ने भी की निंदा
गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने राज्य के मंत्री गणपत वसावा के बयान पर असहमति जताई है.
  • गणपत वसावा ने पीएम नरेंद्र मोदी को 'गुजरात का शेर' कहा
  • राहुल गांधी को 'पूंछ हिलाने वाला कुत्ते का पिल्ला' कहा
  • रूपाणी ने वसावा को संयम बरतने की सलाह दी
अहमदाबाद:

गुजरात के मंत्री गणपतसिंह वसावा पीएम मोदी और राहुल गांधी की तुलना करते हुए दिए गए विवादित बयान को लेकर  कांग्रेस ही नहीं राज्य के सीएम विजय रूपाणी की निंदा के भी पात्र बन गए.  उनकी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने ही नहीं बल्कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी निंदा की है. रूपाणी ने उन्हें संयम बरतने की सलाह भी दी है.

वसावा इससे पहले कांग्रेस के कुछ समर्थकों के इस दावे को लेकर निशाना साध चुके हैं कि गांधी ‘‘भगवान शिव के अवतार'' हैं. वसावा ने राहुल गांधी से कहा था कि वे इस दावे को जहर पीकर साबित करें.

वसावा ने शनिवार को नर्मदा जिले के डेडियापाडा में आदिवासियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब राहुल गांधी कुर्सी से उठते हैं तो ऐसा लगता है कि कुत्ते का बच्चा पूंछ हिलाते हुए खड़ा हुआ है जो पाकिस्तान और चीन जाएगा यदि वे उसकी ओर रोटी फेंके.''उन्होंने अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की तुलना एक शेर से की.

विवादित बयान : गुजरात के मंत्री ने पीएम मोदी को 'शेर' कहा, राहुल गांधी पर की बेहद अभद्र टिप्पणी

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि वसावा की टिप्पणी दिखाती है कि बीजेपी को गुजरात के लोगों ने खारिज कर दिया है. दोशी ने कहा, ‘‘वसावा ने उस आदिवासी समुदाय से अन्याय किया है जिससे वह आते हैं. उन्हें समझना चाहिए कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने से उन्हें कोई समर्थन नहीं मिलेगा जब तब वह यह नहीं बताते कि उन्होंने आदिवासियों के लिए क्या किया है.''

आजम आजम खान को भड़काऊ भाषण के लिए चुनाव आयोग का एक और नोटिस

गुजरात कांग्रेस प्रभारी राजीव सातव ने कहा, ‘‘यह भाजपा के कार्य करने का तरीका है लेकिन गुजरात के लोगों ने निर्णय किया है कि वह कांग्रेस के साथ खड़े होंगे.''

मुख्यमंत्री रूपाणी ने भी वसावा की टिप्पणी से असहमति जताई और उनसे संयम बरतने के लिए कहा. रूपाणी ने राजकोट में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव के गर्म माहौल में सभी को संयम बरतना चाहिए. शब्दों का इस्तेमाल दृढ़ता से किया जाना चाहिए लेकिन किसी को भी अरुचिकर निजी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.''

VIDEO : आजम खान के खिलाफ मामला दर्ज

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LoksabhaPolls2019, Disputed Statement, Ganpat Vasava
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com