विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2022

दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों को देख एक्शन में दक्षिण दिल्ली प्रशासन, कोरोना प्रोटोकॉल का करेंगे उल्लंघन तो कटेंगे चालान

इधर कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. प्रशासन भी अब सख्ती उठाने के लिए मजबूर है. दक्षिण दिल्ली प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान काटने का फैसला लिया है. चालान काटने के लिए इंफोर्समेंट टीमों का गठन किया गया है.

दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों को देख एक्शन में दक्षिण दिल्ली प्रशासन, कोरोना प्रोटोकॉल का करेंगे उल्लंघन तो कटेंगे चालान
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र प्रशासन हुआ सख्त
नई दिल्ली:

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र अब दक्षिण दिल्ली का प्रशासन काफी सजग हो गया है. प्रशासन अब उन लोगों के किलाफ सख्त कदम उठाएगा जो कोरोना के नियमों का पालन नहीं करेंगे. साउथ दिल्ली की ADM प्रियंका कुमारी ने निर्देश जारी कर दक्षिणी दिल्ली के हौज खास, साकेत और महरौली में 3 इंफोर्समेंट टीमों का गठन करने को कहा है.

टीम की अगुवाई और मॉनिटरिंग का काम संबंधित इलाके के तहसीलदार करेंगे और हर दिन कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के काटे गए चालान का ब्यौरा कॉर्डिनेशन ब्रांच में देंगे.

इधर बताते चलें कि देश में कोरोना संक्रमण के प्रसार का दौर जारी है. रोजाना सैकड़ों लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,299 मामले सामने आए हैं. नए मामलों को जोड़ कर देखें तो देश में कोरोना संक्रमण के 1,25,076 सक्रीय केस हो गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में देश के अलग-अलग हिस्सों में 53 लोगों की मौत हुई है.

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना तेजी से फैल रहा है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है कि दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 2,146 नए मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 17.83 प्रतिशत रही.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corona, South Delhi Administration, Enforcement Teams, Chalaan In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com