Sonam Wangchuk Hunger Strike Live Updates: पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है. शनिवार सुबह-सुबह यहां बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे. जिसके बाद अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले गई. पुलिस का कहना है कि हाई कोर्ट के आदेश और वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है. इस कार्रवाई के दौरान अफरातफरी की स्थिति भी बनी. कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके सहित अन्य नेताओं ने मारपीट और हिरासत में लिए जाने का दावा भी किया है. वांगचुक को हॉस्पिटल में भर्ती कराए जाने के बाद अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर से भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा कर दी है.
Sonam Wangchuk Hunger Strike Live Updates:
जंतर-मंतर की घटना पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया में सोनम वांगचुक का नाम तक नहीं
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल में आज जो कुछ हुआ, उसे पूरे देश ने देखा. कई विपक्षी दलों के नेताओं ने इसकी आलोचना भी की. लेकिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का रवैया हैरानी भरा रहा. कांग्रेस ने इस मामले में प्रतिक्रिया देने में देरी की. बाद में जब कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी तो उसमें सोनम वांगचुक का जिक्र तक नहीं था.
पढ़ें पूरी खबर- जंतर-मंतर की घटना को कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र पर एक और काला धब्बा, नहीं लिया सोनम वांगचुक का नाम
सोनम वांगचुक के अनशन का मामला पत्र याचिका के जरिए पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
सोनम वांगचुक के अनशन का मामला पत्र याचिका के जरिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. वकील नरेंद्र मिश्रा ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने इस चिट्ठी को जनहित याचिका मानने का आग्रह किया है. अर्जी में लिखा है कि यह विरोध-प्रदर्शन कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक मुद्दों को उठाता है, जिनमें NEET परीक्षा में कथित अनियमितताएं, बार-बार परीक्षा प्रश्नपत्रों का लीक होना, सार्वजनिक भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता, शैक्षणिक अभिलेखों और अंकपत्रों की प्रामाणिकता, और निष्पक्ष, निष्पक्ष और विश्वसनीय परीक्षाओं को सुनिश्चित करने में सरकारी जवाबदेही का व्यापक मुद्दा शामिल है। ये मुद्दे लाखों छात्रों के भविष्य को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं और संवैधानिक अधिकारियों द्वारा तत्काल ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है.
सुप्रीम कोर्ट की पत्र याचिका में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस और सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जाए कि वे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में हस्तक्षेप न करें या कानून के अनुसार ही आवश्यक होने पर ही अनावश्यक या अत्यधिक बल का प्रयोग करें.
यदि सोनम वांगचुक को गैरकानूनी गतिविधि में पाया जाता है, तो कानून के अनुसार उनकी रिहाई के लिए उचित निर्देश जारी किए जाएं / पुलिस अधिकारियों को श्री सोनम वांगचुक की तत्काल निर्धारित विरोध स्थल पर वापसी की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कानून के अनुसार और उनके नेतृत्व में जारी रह सके.
Jantar Mantar Hunger Strike LIVE: अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंकी, जिससे प्रोटेस्ट साइट पर अफरा-तफरी मच गई. दिल्ली पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है.
पढ़ें पूरी खबर - अनशन कर रहे अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही, जंतर-मंतर पर हंगामा, हिरासत में आरोपी महिला
प्रदर्शनकारियों की रुकावट के कारण मची अफरा-तफरीः DCP
नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने कहा, 'सुबह हाई कोर्ट के निर्देशों और रोज़ाना की जांच के शेड्यूल के मुताबिक, डॉक्टर सोनम वांगचुक की मेडिकल जांच के लिए पहुंचे. कुछ प्रदर्शनकारियों ने इसमें रुकावट डाली, जिससे थोड़ी अफरा-तफरी मच गई. वांगचुक की नाज़ुक सेहत और डॉक्टरों की सलाह को ध्यान में रखते हुए, उन्हें मेडिकल जांच और जरूरत पड़ने पर आगे के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने वांगचुक की सेहत की जांच की है और बताया है कि लंबे समय तक उपवास रखने के कारण वे कमज़ोर हो गए हैं और उनमें डिहाइड्रेशन के लक्षण हैं. उन्हें निगरानी में रखा गया है. वहां और टेस्ट किए जा रहे हैं और विशेषज्ञों की देखरेख में उनकी सेहत पर लगातार नज़र रखी जा रही है..."
सोनम वांगचुक वाले मामले में अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के मामले में अरविंद केजरीवाल ने कहा- आज सुबह जब मैं उठा, तो मुझे पता चला कि सोनम वांगचुक को बहुत गलत तरीके से हटाया गया. उनकी भूख हड़ताल को तोड़ने की कोशिशें की गईं. गांधीजी ने भी लंबे समय तक उपवास किए थे, लेकिन अंग्रेजों ने भी उनके साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया था. मैं मोदी जी से पूछना चाहता हूं- ये युवा आखिर क्या मांग रहे हैं? वे हमारे देश के बच्चे हैं. उनके साथ ऐसा बर्ताव करना सही नहीं है. वे बस एक अच्छी शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं. वे पेपर लीक को खत्म करने की मांग कर रहे हैं. वे एक मजबूत परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं. इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय, सरकार का पूरा ध्यान इस बात पर है कि उनके आंदोलन को कैसे नाकाम किया जाए, उसे कैसे बदनाम किया जाए और उसे कैसे नीचा दिखाया जाए..."
मोदी जी को सोनम वांगचुक से बात करनी चाहिएः अरविंद केजरीवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अरविंद केजरीवाल की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. आप नेता अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- 'मोदी जी ने अहंकारवश आज सोनम वांगचुक का अपमान किया. मोदी जी को सोनम वांगचुक से बात करनी चाहिए.'
मोदी जी ने अहंकारवश आज सोनम वांगचुक का अपमान किया। मोदी जी को सोनम वांगचुक से बात करनी चाहिए थी। pic.twitter.com/fiT8i53foY
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 18, 2026
सोनम वांगचुक की हेल्थ बुलेटिन में डॉक्टर ने कहा- वो स्थिर, भूख हड़ताल के कारण शरीर कमजोर
सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. चारु बंबा की ओर से हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है. जिसमें बताया गया कि सोनम वांगचुक को आज सुबह 7:40 बजे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया.
उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल लाया गया. लंबे समय से भूख हड़ताल पर रहने के कारण उनका शरीर काफी कमजोर हो गया है. उनके शरीर में पानी की कमी भी है. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है. डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं. उनकी शारीरिक स्थिति सामान्य करने के लिए इलाज जारी है.

Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: वांगचुक पूरी तरह से होश में और स्थिर, देखभाल में लगी पूरी टीमः डॉक्टर
सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. चारू बांबा कहती हैं, "सोनम वांगचुक सुबह करीब 7:40 बजे हमारे अस्पताल पहुंचे. लंबे समय तक उपवास रखने के कारण वे थोड़े कमज़ोर हैं और उन्हें हल्की डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) है; इसके अलावा, उनके सभी ज़रूरी पैरामीटर स्थिर हैं. उनकी लगातार जांच और निगरानी की जा रही है, और उनका इलाज चल रहा है. वे पूरी तरह से होश में और स्थिर हैं. शुरू में, उनके आने पर इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट ने उन्हें देखा, और अब उन्हें मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया है. वे पूरी तरह से होश में हैं और सभी पैरामीटर स्थिर हैं. हम उन्हें कुछ समय तक रखेंगे क्योंकि डिहाइड्रेशन के कारण उनके इलेक्ट्रोलाइट लेवल पर असर पड़ने के संकेत हैं. हम इन्हें ठीक करेंगे और फिर उनकी स्थिति की दोबारा समीक्षा करेंगे..."
#WATCH | Delhi: Dr Charu Bamba, Medical Superintendent, Safdarjung Hospital, says, "Sonam Wangchuk arrived at our hospital around 7:40 AM. He is somewhat weak due to prolonged fasting and is experiencing mild dehydration; otherwise, all his vital parameters are stable. He is… pic.twitter.com/pGX1ZJ9Rx6
— ANI (@ANI) July 18, 2026
वांगचुक को हॉस्पिटल में भर्ती कराए जाने पर भाजपा सांसद बोले- अराजकता फैलाना कुछ लोगों का काम
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने हाई कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस के द्वारा सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती किए जाने पर कहा, "अब कुछ लोगों का काम ही है कि अस्थिरता फैले, अराजकता फैले और लोग एक-दूसरे के खिलाफ विरुद्ध होकर जो राष्ट्रीय भावना है वो ना आए और अन्य विषय को लेकर केवल अफवाह फैलाएं. ऐसा बहुत सारे लोग चाहते हैं. कोर्ट का जो भी आदेश होगा, उसका पालन करना हर सरकार का कर्तव्य है."
दिल्ली: भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने हाई कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस के द्वारा सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती किए जाने पर कहा, "अब कुछ लोगों का काम ही है कि अस्थिरता फैले, अराजकता फैले और लोग एक-दूसरे के खिलाफ विरुद्ध होकर जो राष्ट्रीय भावना है वो ना आए और अन्य विषय को… pic.twitter.com/106QM0SUZi
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 18, 2026
Sonam Wangchuk LIVE: जंतर-मंतर पर अब अभिजीत दीपके ने शुरू किया अनशन
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरी ओर जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अनशन की घोषणा की है. दिपके ने कहा कि वे भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं, क्योंकि आज ही सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया गया है.
Sonam Wangchuk LIVE: सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं- कल वह बिल्कुल ठीक थे
सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती कराए जाने के फैसले उनकी पत्नी गीतांजली आंग्मो ने सवाल उठाए और कहा कि वांगचुक शुक्रवार को ठीक दिख रहे थे. आंग्मो ने कहा, ‘‘कल वह बिल्कुल ठीक थे. उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं थी. अनुच्छेद 32 के तहत यह मेरा अधिकार है. मेरी और मेरे डॉक्टर की अनुमति के बिना उन्हें कोई उपचार नहीं दिया जाना चाहिए.''
पढ़ें पूरी खबर- सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं- कल वह बिल्कुल ठीक थे, मेरी सहमति के बिना कोई इलाज नहीं होना चाहिए
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: वांगचुक को लगातार निगरानी और इलाज की जरूरतः सफदरजंग हॉस्पिटल
सफदरजंग हॉस्पिटल प्रशासन ने कहा कि सोनम वांगचुक को जरूरी इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लंबे समय तक उपवास और डिहाइड्रेशन की वजह से वे कमजोर हो गए हैं. हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनके शरीर के पैरामीटर्स को सामान्य करने के लिए लगातार निगरानी और इलाज की ज़रूरत है.
Delhi | Safdarjung Hospital: "Mr Sonam Wangchuck has been admitted at Safdarjung hospital for required health care. He is weak due to prolonged fasting and dehydration. Although he is currently stable, he requires continuous observation, monitoring and treatment to restore his… https://t.co/sXiXpmMfwB pic.twitter.com/UsoOpXtexZ
— ANI (@ANI) July 18, 2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सोनम की पत्नी बोलीं- मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना वांगचुक को कोई दवा नहीं दी जाए
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो का कहना है कि मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना सोनम वांगचुक को कोई दवा नहीं दी जानी चाहिए. सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में गीतांजलि ने लिखा- मैं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हूं, जहां सोनम वांगचुक को भर्ती कराया गया है. मेरी, उनके परिवार और उन डॉक्टरों की सहमति के बिना उन्हें मुंह से या नस के जरिए कोई भी दवा या चीज़ नहीं दी जानी चाहिए, जो पिछले 20 दिनों से उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं.
I am at Safdarjung hospital in Delhi where @Wangchuk66 has been admitted. Nothing should be administered to him orally or intravenous without take consent from me, his family and his doctors who have been monitoring his health for the past 20 days.
— Gitanjali J Angmo (@GitanjaliAngmo) July 18, 2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सोनम वांगचुक का ब्लड प्रेशर और शुगर कम, ECG सामान्य
सोनम वांगचुक का ब्लड प्रेशर और शुगर कम है. हालांकि ECG सामान्य है. 20 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को शनिवार दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से सफदरजंग हॉस्पिटल लेकर पहुंची है. जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है. शुरुआती जांच के बाद यह जानकारी सामने आई कि उनका बीपी और ब्लड शुगर कम है. सोनम वांगचुक की पत्नी भी हॉस्पिटल पहुंच चुकी है. हॉस्पिटल के पास भी पुलिस की भारी तैनाती की गई है.
VIDEO | Delhi: Security tightened at Safdarjang Hospital where activist Sonam Wanghchuk has been shifted.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 18, 2026
Activist Sonam Wangchuk, who was on a hunger strike at Jantar Mantar, was shifted to Safdarjang Hospital on Saturday morning after his health deteriorated on day 21 of his… pic.twitter.com/mW6PlnJOJ7
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: जंतर-मंतर से वांगचुक को हटाए जाने पर राजनीति तेज, कई नेताओं ने उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने जाने के बाद राजनीति तेज हो गई है. कई विपक्षी नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए है. दूसरी ओर जंतर-मंतर के साथ-साथ सफदरजंग हॉस्पिटल में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की भारी तैनाती की गई है.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को हटाने को लेकर क्या बोले नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा?#SonamWangchuk | @tabishh_husain | @AaquilJameel | @anushkagarg2000 pic.twitter.com/8sN5LSmQge
— NDTV India (@ndtvindia) July 18, 2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सोनम सर को ले जाने से खत्म नहीं होगा आंदोलन, दीपके बोले- 20 को यहीं से करेंगे संसद मार्च
जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा, "अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं. हम यहीं डटे रहेंगे और 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे. अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस शर्मनाक हरकत के बाद अब हम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे."
#WATCH | Delhi: Founding President of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, says, "If they think that taking Sonam Sir away will end this movement, they are mistaken. We will remain here, and will march to Parliament on July 20."
— ANI (@ANI) July 18, 2026
He further said, "Until now, we were… pic.twitter.com/SujcDLPcuQ
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: डिंपल यादव ने लिखा- यह संविधान को कुचलना
सपा सांसद डिंपल यादव ने एक्स पर लिखा- सोनम वांगचुक को जबरन हटाना सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को कुचलना है. भाजपा सरकार को अब शांतिपूर्ण विरोध भी बर्दाश्त नहीं - यह तानाशाही है.
सोनम वांगचुक जी को जबरन हटाना सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को कुचलना है।
— Dimple Yadav (@dimpleyadav) July 18, 2026
भाजपा सरकार को अब शांतिपूर्ण विरोध भी बर्दाश्त नहीं - यह तानाशाही है।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: संजय सिंह बोले- ये क्या गुंडागर्दी चल रही है
जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को ले जाने पर आप सांसद संजय सिंह ने लिखा- ये क्या गुंडागर्दी चल रही है? मोदी जी ये सत्ता का अहंकार लंबे समय तक नही चलता. जिस युवा पर लठ्ठ चला रहे हो, यही आपका तख़्त उखाड़ेगा. एक शख्स सोनम वांगचुक जो पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन पर है, उनकी माँगें सुनने के बजाय उसको जबरन गिरफ़्तार करके हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया.
ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 18, 2026
मोदी जी ये सत्ता का अहंकार लंबे समय तक नही चलता।
जिस युवा पर लठ्ठ चला रहे हो, यही आपका तख़्त उखाड़ेगा।
एक शख़्स @Wangchuk66 जो पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन पर है, उनकी माँगें सुनने के बजाय उसको जबरन गिरफ़्तार करके हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। https://t.co/N6cuofEYhD
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सिसोदिया बोले- यह राजनीति नहीं कायरता है
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर आप नेता मनीष सिसोदिया का बयान सामने आया है. उन्होंने एक्स पर लिखा- तो पेपर लीक का ये समाधान दिया है मोदी जी आपने… पेपर लीक के ख़िलाफ़ जो आवाज़ उठाए उसे गुंडे भेजकर पिटवाओ और आवाज़ उठाने ही मत दो. ये राजनीति नहीं कायरता है.
तो पेपर लीक का ये समाधान दिया है मोदी जी आपने… पेपर लीक के ख़िलाफ़ जो आवाज़ उठाए उसे गुंडे भेजकर पिटवाओ और आवाज़ उठाने ही मत दो।
— Manish Sisodia (@msisodia) July 18, 2026
ये राजनीति नहीं कायरता है।
ग़ज़ब का गुंडाराज है.. https://t.co/F16fVYikZU
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सोनम वांगचुक को कैसे अस्पताल ले गई पुलिस, सामने आया वीडियो
रविवार सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई. इसका वीडियो भी सामने आया है. दिल्ली पुलिस की भारी तैनाती के बीच यह एक्शन हुआ. पहले पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया. इसके बाद पुलिस की टीम मंच पर पहुंची और सोनम वांगचुक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई.
#WATCH | Delhi: The police took activist Sonam Wangchuk, who had been on a hunger strike at Jantar Mantar for the past 20 days, to the hospital
— ANI (@ANI) July 18, 2026
DCP New Delhi tweeted, "As per orders of Hon’ble High Court and on expert medical advise due to the deteriorating health condition of… pic.twitter.com/o8HxPSzu0f
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: DCP बोले- कोर्ट के आदेशानुसार हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के बारे में नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने कहा, "हाई कोर्ट के आदेशानुसार और स्वास्थ्य की स्थिति व मेडिकल सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक को ज़रूरी मेडिकल इलाज के लिए यहाँ से एक उपयुक्त सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है और वे अभी मेडिकल निगरानी में हैं."
#WATCH नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने कहा, "माननीय हाई कोर्ट के आदेशानुसार और स्वास्थ्य की स्थिति व मेडिकल सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक को ज़रूरी मेडिकल इलाज के लिए यहाँ से एक उपयुक्त सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है और वे अभी मेडिकल निगरानी में हैं।" https://t.co/0I0MHjrjfl pic.twitter.com/hz8jGcz7kJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: दिपके ने कहा- वांगचुक को घसीट कर ले गई पुलिस, मेरे साथ भी मारपीट की
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके कहते हैं, "सुबह 7 बजे जब मैं फ्रेश होने के लिए बाहर निकला, तो पुलिस के गुंडे वहां आ गए. वे सोनम सर को गालियां देते हुए घसीटकर ले गए. 60 साल के एक व्यक्ति, जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर थे और जिन्होंने कुछ भी नहीं खाया था, उन्हें दिल्ली पुलिस जबरदस्ती घसीटकर ले गई. हमें नहीं पता कि वे उन्हें कहां ले गए हैं. जब मुझे यह खबर मिली और मैं अपने दोस्त के घर से जंतर-मंतर जा रहा था, तो पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की... ये पुलिस अधिकारी नहीं हैं; ये RSS के गुंडे हैं. मैं विदेश से अपने देश लौटा था; क्या मैं अपराधी हूं? वे गुंडे हैं—पुलिस नहीं, बल्कि RSS के गुंडे..."
#WATCH | Delhi: Founding President of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke says, "At 7 AM, when I stepped out to freshen up, police goons arrived here. They dragged Sonam Sir away while hurling abuse at him. A 60-year-old man, who had been on a hunger strike for 20 days and… pic.twitter.com/Z21kIV68sd
— ANI (@ANI) July 18, 2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: पुलिस की भारी तैनाती, एक एनाउंसमेंट और फिर एक्शन
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन स्थल पर घोषणा की कि हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे आधिकारिक कार्यवाही में बाधा न डालें और अधिकारियों का सहयोग करें. इसका वीडियो भी सामने आया है.
Delhi: At the Jantar Mantar protest site, Delhi Police announced that, in compliance with the High Court's directions, activist Sonam Wangchuk has been taken to a hospital for a medical check-up. Police appealed to the public not to obstruct official proceedings and to cooperate… pic.twitter.com/mnLBYcYaSB
— IANS (@ians_india) July 18, 2026
Sonam Wangchuk hunger strike Live: CJP फाउंडर दिपके बोले- पुलिस ने मुझे पीटा, हिरासत में लिया
कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि दिल्ली पुलिस ने मुझे पीटा और हिरासत में ले लिया. उन्होंने एक के बाद एक कई एक्स पोस्ट किए, जिसमें लिखा कि दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर सख्ती कर रही है. लोगों की पिटाई की जा रही है और सोनम सर को ज़बरदस्ती ले जाया जा रहा है.
दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को उस जगह रोक लिया है जहाँ वे ठहरे हुए थे. लोग मुझे बता रहे हैं कि सोनम वांगचुक को विरोध-प्रदर्शन वाली जगह से उठाया जा रहा है. छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है!

Sonam Wangchuk hunger strike Live: दिल्ली पुलिस ने बताया- हाई कोर्ट के आदेश पर सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया गया
जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बारे में दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट लिखा- हाई कोर्ट के आदेशों और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते समय प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफ़रा-तफ़री मची. हालांकि, पुलिस ने संयम बरता और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा किया. हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से उस जगह को खाली कर दें.
As per orders of Hon’ble High Court and on expert medical advise due to the deteriorating health condition of Sh. Sonam Wangchuk, he has been shifted to the hospital for essential medical care.
— DCP New Delhi (@DCPNewDelhi) July 18, 2026
While complying with the orders of Hon’ble High Court the protestors tried to create…