विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2022

दिल्ली : नरेला इंडस्ट्रीयल एरिया में लगी आग, 2 लोगों की मौत 18 घायल

नरेला में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लग गई. फिलहाल दो लोगों की मौत की खबर आ रही है. जबकि फंसे हुए सभी लोगों को निकाल लिया गया है.

एक मशीन में ब्लास्ट के बाद लगी आग

दिल्ली के नरेला में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लग गई. फिलहाल दो लोगों की मौत की खबर आ रही है, वहीं 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची. जब आग लगी तब 300 लोग काम रहे थे. 70 लोग फायर विभाग की लगाई गई सीढ़ियों से उतरकर नीचे आये

जूते बनाने की 4 मंजिला फैक्टरी है, वहां एक मशीन में ब्लास्ट के बाद दूसरे और तीसरे फ्लोर पर आग लगी थी. सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली. जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए भेज दी गई. 

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मारे गए दो लोगों की पहचान की जा रही है. दिल्ली दमकल सेवा ने एएनआई के हवाले से कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है.

VIDEO: महाराष्ट्र : पुणे में सात मंजिला इमारत में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire In Narela Plastic Factory, Fire Department, Delhi Narela Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com