विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2021

Share Market : शेयर बाजार में उछाल, फरवरी सीरीज के अंत के साथ निफ्टी 15,100 के लेवल पर

Sensex, Nifty today: लगातार तीसरे सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं. फरवरी सीरीज के अंत तक निफ्टी 15,100 के लेवल पर बना हुआ है. सेंसेक्स में 604 अंकों की उछाल देखी गई, वहीं निफ्टी ने आज दिन में 15,176.50 के लेवल का इंट्रा डे हाई टच किया.

Share Market : शेयर बाजार में उछाल, फरवरी सीरीज के अंत के साथ निफ्टी 15,100 के लेवल पर
लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार.
नई दिल्ली:

Share Market Updates : गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार अच्छी तेजी के साथ बंद हुआ है. लगातार तीसरे सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं. फरवरी सीरीज के अंत तक निफ्टी 15,100 के लेवल पर बना हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स सेंसेक्स में 604 अंकों की उछाल देखी गई, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स निफ्टी ने आज दिन में 15,176.50 के लेवल का इंट्रा डे हाई टच किया.

आज सेंसेक्स क्लोजिंग में 258 अंकों की बढ़त लेकर 51,039 पर और निफ्टी 115 अंकों की बढ़त लेकर 15,097 के लेवल पर बंद हुआ.

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक और ओएनजीसी के शेयर आगे रहे. मेटल और एनर्जी सेक्टर में तेजी देखी गई.

ओपनिंग में भी बाजार में अच्छा माहौल देखने को मिला. सुबह 10.07 मिनट पर सेंसेक्स 435.24 अंकों यानी 0.86 फीसदी की बढ़त लेकर 51,216.93 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था, वहीं निफ्टी इस दौरान 144.30 अंकों यानी 0.96 फीसदी की उछाल लेकर 15,126.30 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. इसके पहले सेंसेक्स ने 500 से ज्यादा अंकों की बढ़त हासिल की थी.

बता दें कि बुधवार को जोरदार तेजी से निवेशकों की पूंजी में 2.60 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. व्यापक बाजार रुख के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 2,60,576.03 करोड़ रुपये बढ़कर 2,03,98,816.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 23 फरवरी को 2,01,38,240.54 करोड़ रुपये पर था.

(भाषा से इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Updates, Sensex Today, Nifty Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com