विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2024

असम के तिनसुकिया में 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

असम के तिनसुकिया जिले के डूमडूमा में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है . पीड़िता अब 23 सप्ताह की गर्भवती है . पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप ने बताया कि लड़की को उस समय बहला-फुसलाकर ले जाया गया जब वह अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी.

असम के तिनसुकिया में 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में सात लोग गिरफ्तार
तिनसुकिया:

असम के तिनसुकिया जिले के डूमडूमा में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है . पीड़िता अब 23 सप्ताह की गर्भवती है . पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप ने बताया कि लड़की को उस समय बहला-फुसलाकर ले जाया गया जब वह अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी.

उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे एक अन्य जगह पर ले जाया गया जहां उसके साथ कथित तौर पर सात लोगों ने बलात्कार किया .

उन्होंने बताया कि आरोपियों में चार नाबालिग थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com