विज्ञापन
Story ProgressBack

दिल्ली में 88 वर्ष बाद सर्वाधिक बारिश होने के बीच मेट्रो में सात लाख अतिरिक्त लोगों ने की यात्रा

डीएमआरसी में कॉरपोरेट संचार के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि शुक्रवार को मेट्रो में 69,36,425 लोगों ने यात्रा की जबकि बृहस्पतिवार को यह संख्या 62,58,072 थी.

Read Time: 2 mins
दिल्ली में 88 वर्ष बाद सर्वाधिक बारिश होने के बीच मेट्रो में सात लाख अतिरिक्त लोगों ने की यात्रा

दिल्ली में शुक्रवार को जून के महीने में 88 साल बाद सर्वाधिक बारिश हुई और इस बीच सात लाख अतिरिक्त लोगों ने मेट्रो में यात्रा की. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 69 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की.

डीएमआरसी में कॉरपोरेट संचार के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि शुक्रवार को मेट्रो में 69,36,425 लोगों ने यात्रा की जबकि बृहस्पतिवार को यह संख्या 62,58,072 थी.

दयाल ने कहा कि स्टेशन परिसर के बाहर और प्रवेश-निकास बिंदुओं में मामूली जलभराव के कारण कुछ बाधाओं के बावजूद डीएमआरसी ने शुक्रवार को पूरे दिन पूरी उत्कृष्टता के साथ सेवाएं प्रदान कीं.

डीएमआरसी के अनुसार इससे पहले 13 फरवरी 2024 को सबसे अधिक 71.09 लाख यात्रियों ने यात्राएं की थीं.

ये भी पढे़ं:- 
डेटिंग ऐप से जरा संभल के! ऐसे ठगी का शिकार हो रहे हैं लोग, दिल्ली पुलिस ने कर दिया खुलासा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
सी एस शेट्टी बनेंगे एसबीआई के नए चेयरमैन, एफएसआईबी ने सिफारिश की
दिल्ली में 88 वर्ष बाद सर्वाधिक बारिश होने के बीच मेट्रो में सात लाख अतिरिक्त लोगों ने की यात्रा
हार्ले डेविडसन या बीएमडब्‍ल्‍यू, सुपर बाइक्‍स पर पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे उत्तराखंड पुलिस के जवान 
Next Article
हार्ले डेविडसन या बीएमडब्‍ल्‍यू, सुपर बाइक्‍स पर पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे उत्तराखंड पुलिस के जवान 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;