- ओएसडी ने एक लेख में रेल मंत्री के कामकाज पर उंगली उठाई थी
- सहाय ने पत्र लिखकर अधिकारी संजीव कुमार को तुरंत हटाने के लिए कहा था
- आईआरएएस अधिकारी सहाय की अगली तैनाती का फैसला अभी लंबित
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने वाले रेलवे बोर्ड के सचिव रजनेश सहाय का तबादला हो गया है और अभी उन्हें कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है.
अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को सहाय के तबादले को मंजूरी दे दी. उन्होंने कहा कि भारतीय रेल लेखा सेवा (आईआरएएस) के अधिकारी सहाय की अगली तैनाती का फैसला अभी लंबित है. अधिकारियों के अनुसार उनको नई जिम्मेदारी देने का आदेश जल्द जारी किया जाएगा.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
केंद्रीय मंत्री सिंह के ओएसडी ने रेलवे की एक पत्रिका में लिखे लेख में रेल मंत्री पीयूष गोयल के कामकाज पर 'उंगली उठाई' थी और वरिष्ठ अधिकारियों की बुद्धिमत्ता पर भी सवाल किए थे. अधिकारी ने बताया कि 1985 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अधिकारी सुशांत कुमार मिश्रा को रेलवे बोर्ड का नया सचिव बनाया गया है.
तेज रफ्तार वाली T18 ट्रेन को पटरी पर उतारने की गति धीमी पड़ी
रेलवे बोर्ड के सचिव रंजनेश सहाय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को पत्र लिखकर भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी संजीव कुमार को 'शासकीय शिष्टाचार और दुराचार' के लिए तुरंत हटाने के लिए कहा था. इसके एक महीने के भीतर ही उनका तबादला हो गया.
VIDEO : रेलवे में एक लाख नौकरियों के लिए दो करोड़ आवेदन
(इनपुट भाषा से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं