विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

रयान स्कूल खुला तो सबूत प्रभावित होंगे : प्रद्युम्न के पिता

गुड़गांव के रयान इंटरनेशनल स्कूल को सोमवार से खोलने का आदेश दे दिया गया है.

Also Read in
रयान स्कूल खुला तो सबूत प्रभावित होंगे : प्रद्युम्न के पिता
नई दिल्ली: गुड़गांव के रयान इंटरनेशनल स्कूल को सोमवार से खोलने का आदेश दे दिया गया है. हालांकि इसी स्कूल में हत्या का शिकार हुए 7 साल के मासूम प्रद्युम्न के पिता वरुण चंद्र ठाकुर ने रविवार को कहा कि स्कूल खुलने से वहां मौजूद साक्ष्य और न्याय संबंधी सारे सबूत खत्म हो जाएंगे. इसलिए स्कूल को तब तक बंद रखा जाए, जब तक सीबीआई प्रारंभिक जांच नहीं कर लेती.

यह भी पढ़ें : रयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र की हत्या के मामले में सीबीआई दायर करेगी चार्जशीट

वरुण के वकील सुशील टेकरीवाल ने कहा, रयान स्कूल खुलने से वहां मौजूद साक्ष्य और न्याय संबंधी सबूत नष्ट हो जाएंगे. इसके खत्म होने से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच सीधे तौर पर प्रभावित होगी. लिहाजा, स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद रखा जाना चाहिए जब तक कि सीबीआई अपनी प्रारंभिक जांच पूरी नहीं कर लेती. टेकरीवाल ने कहा कि यह आशंका रविवार को प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने व्यक्त की है.

यह भी पढ़ें : छात्र की हत्‍या मामला: सीबीएसई ने रयान को भेजा नोटिस, पूछा - क्‍यों न रद्द कर दी जाए स्‍कूल की मान्‍यता
​
VIDEO:प्रद्युम्न के पिता बोले, सीबीआई जांच की जरूरत थी
8 सितंबर को हुई थी प्रद्युम्न की हत्या

गौरतलब है कि कक्षा दो के छात्र प्रद्युम्न की 8 सितंबर को टॉयलेट में गला काटकर हत्या कर दी गई थी. बस के एक कंडक्टर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक कुमार (42) को इस हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस का कहना है कि अशोक ने बच्चे का यौन शोषण करने की कोशिश की, जिसमें विफल रहने पर उसने बच्चे की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी.

प्रद्युम्न के पिता 8 सितंबर की सुबह बेटे को स्कूल पहुंचाकर घर लौटे और एक घंटे बाद ही उसे स्कूल के टॉयलेट में खून से लथपथ, मृत पाया गया था. इस घटना के बाद समूचे देश में स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा राष्ट्रीय मुद्दा बन गई है. हरियाणा सहित कई राज्यों में चल रहे रयान स्कूल के बाहर अभिभावकों और आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ryan International School, Gurgaon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com